Akhilesh Yadav News
Akhilesh Yadav News : कन्नाैज। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतन्त्रा संग्राम सेनानियों द्वारा ब्रिटिश शासन के खिलाफ दिये गये नारे ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ को याद करते हुए कहा कि वह आज एक नया नारा देते हैं ‘बीजेपी यूपी छोड़ो’।
अखिलेश ने जंगे आजादी के दौरान नौ अगस्त काे शुरु हुए भारत छोड़ो आंदोलन की याद में आयोजित अगस्त क्रांति दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की तुलना ब्रिटिश राज से की। उन्होंने कहा, “आज के दिन स्वतन्त्रा संग्राम सेनानियों ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरु कर ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा दिया था। मैं आज से एक नया नारा ‘बीजेपी यूपी छोड़ो’ देता हूं।”
उन्होंने कन्नौज के झउवा गांव से घर-घर तिरंगा फहराने के सपा के अभियान की शुरुआत करते हुए स्थानीय लोगों से आगामी 15 अगस्त तक घर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया। इस मौके पर अखिलेश ने सरकार को उसके वादों की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा ने घर घर तिरंगा फहराने का नारा दिया है लेकिन भाजपा सरकार को घर घर धान की कीमत भी देने की बात याद रखनी चाहिये।
यहाँ पढ़े : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना में चलेगा क्रूज़
उन्होंने कहा कि ये वही भाजपा है, जिसने पहले कभी भारत का झंडा नहीं लगाया। आज घर घर तिरंगा लेकर जाने वालों ने कभी तिरंगा का विरोध किया था। केन्द्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने भाषणों में भारत माता की जय बोलते हैं और इन्हीं की सरकार ने सेना को भी अब ‘आउटसोर्स’ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कन्नौज के झउवा गांव में जब से सपा ने आज का कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया, तभी से इस गांव को भाजपा के लोग खोजने लगे है। उन्होंने कहा कि झउवा गांव के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में पुष्प अर्पित करने का अब जाकर इन लोगों को मौका मिला। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों को ये गांव नक्शे में भले न मिला हो, लेकिन ये गांव पूरी तरह से समाजवादी है।
अखिलेश ने गांव के किसानों से पूछा कि बीते आठ सालों में क्या उनके जीवन में काेई बदलाव आया है। आज इस गांव तक पहुंचने का रास्ता इतना खराब है कि कमर में दर्द हो जाये।
Akhilesh Yadav News
यहाँ पढ़े : श्रीनगर मे सुरक्षा बालो ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेरा
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…