Yamuna River
Yamuna River : मथुरा। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही यमुना में जलमार्ग का विकास कर मथुरा-वृंदावन-गोकुल को जलयान से जोड़ा जाएगा।
शंकराचार्य आश्रम में चातुर्मास के दौरान चल रहे विशेष अनुष्ठान में भाग लेने आए सोनोवाल ने शंकराचार्य अधोक्षजानन्द देव तीर्थ को यह जानकारी दी। शंकराचार्य ने मंत्री से पूछा कि उनका विभाग ब्रज के विकास के लिए क्या कर रहा है। सोनोवाल ने उन्हें बताया कि उक्त योजना से यहां के पर्यटकों को क्रूज से सफर करने का लाभ मिलेगा।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे हाल ही में दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान सोनोवाल ने आश्रम में उपस्थित स्थानीय अधिकारियों से भी जलमार्ग के बारे में बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्य योजनाओं में शामिल ‘हर घर जल योजना’ की जानकारी भी स्थानीय अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि हर घर जल योजना का लाभ लोगों को कितना मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
केंद्रीय मंत्री ने गोवर्धन परिक्रमा के दौरान अधिकारियों से कहा कि परिक्रमा मार्ग में भगवान कृष्ण की लीलाओं की वॉल पेंटिंग होनी चाहिये। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुखद अनुभूति होगी, साथ ही उन्हें तमाम जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने परिक्रमा मार्ग की स्थिति में सुधार के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया। सोनोवाल का कहना था कि सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी इस पर काम किया जा सकता है।
केन्द्रीय मंत्री ने पूर्व में गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में चातुर्मास के दौरान चल रहे विशेष अनुष्ठान में भाग लिया और आदि शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका का पूजन किया। उन्होंने आश्रम में रुद्राभिषेक कर गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ से आशीर्वाद भी लिया। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सोनोवाल सोमवार देर शाम शंकराचार्य आश्रम पहुंचे और देर रात तक वहां प्रवास किया।
Yamuna River
यहाँ पढ़े : श्रीनगर मे सुरक्षा बालो ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेरा
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…