Alvida Namaz
अयोध्या। Alvida Namaz उत्तर प्रदेश में राम नगरी अयोध्या में रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमे के दौरान शुक्रवार को अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पढ़ी गयी। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि चौक टाटशाह मस्जिद समेत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर अलग-अलग समय में विभिन्न मस्जिदों में अलविदा की नमाज अता की गई। सभी मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।
यहाँ पढ़े:Rohit Sharma : रोहित शर्मा आज हुए 35 साल के,क्रिकेट बिरादरी के बेहतरीन बल्लेबाज
जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने रमजान माह के अंतिम शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर अयोध्या एवं फैज़ाबाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने सिविल लाइन बस स्टैंड से रिकाबगंज, चौक, अमानीगंज, साहबगंज, बेनीगंज, टेढ़ी बाजार, दोराही कुँआ, कटरा चौकी से अशर्फी भवन मार्ग, हनुमानगढ़ी चौराहा, रीढ़ गंज, चौक, फतेहगंज, कसाब बाड़ा, मकबरा, मोदहा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित पुलिस व अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार समूचे जनपद में अलविदा की नवाज विभिन्न मस्जिदों में शांतिपूर्वक एवं पूरी आस्था के साथ सकुशल संपन्न हुई।
यहाँ पढ़े:BJP : हर दिव्यांग को आत्मनिर्भर बनाना चाहता हूं: सिंह
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…