Lalitpur News
Lalitpur News : उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में छोटी बहन की शादी में अवकाश लेकर घर आए पुलिसकर्मी की अचानक तबियत बिगड़ने पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम कलौथरा निवासी ब्रजेश पटेल (27) पुत्र रामेश्वर प्रसाद जनपद चित्रकूट में सिपाही पद पर तैनात था। बीती 23 अप्रैल को वह अवकाश लेकर घर आया था। आगामी दो मई को उसकी छोटी बहन की शादी थी।
इसकी तैयारियाें में शामिल होकर पटेल कार्ड वितरण कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात को पटेल कार्ड वितरण कर घर पहुंचा और खाना खाकर सोने के लिए छत पर चला गया। शुक्रवार की सुबह उसने उठकर पानी पिया और कुछ ही देर में चक्कर आने पर गिर पड़ा। परिजन उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यहाँ पढ़े:Alvida Namaz : अयोध्या में शांतिपूर्वक संपन्न हुयी अलविदा की नमाज
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…