Barabanki
Barabanki : बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम आठ यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुयी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के उचित इलाज का प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने ट्वीट किया “ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बने एक ढाबे पर रुकी थी।
यहाँ पढ़े : S.D.S.N. Public School : एलजीएचएफ द्वारा आयोजित दंत जागरूकता सत्र
इस बीच पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तेज रफ्तार बस में सवार आठ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया, इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तड़के हुये इस हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की एक लेन पर जाम की स्थिति बन गयी। दुर्घटनाग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से अलग कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
Barabanki
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…