Monday, March 20, 2023
More
    HomeTrendingयूपी पुलिस ने गौतस्करों को मारी गोली, सद्दाम, कासिम और जीशान गिरफ्तार

    यूपी पुलिस ने गौतस्करों को मारी गोली, सद्दाम, कासिम और जीशान गिरफ्तार

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में जीशान, सद्दाम और कासिम नाम के 3 गौ तस्कर जख्मी हुए हैं। बाद में इन तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। एनकाउंटर के दौरान पुलिस का एक कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। घटना 11-12 मई 2022 (बुधवार) रात की है। सभी गौ तस्कर पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई है जिसमें जख्मी गौतस्करों को लंगड़ाते और कहारते हुए देखा जा सकता है।

    गाजियाबाद पुलिस के SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया है कि, ‘थाना विजयनगर की जल निगम पुलिस चौकी पर तलाशी ली जा रही थी। उसी दौरान पुलिस को सिल्वर कलर की स्कार्पिओ में एक गाय के बँधे होने की जानकारी मिली। इसके साथ ही स्कार्पिओ में गौ तस्करों की भी मौजूदगी का पता चला। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया। इस दौरान तस्करों का वाहन बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने उन सभी को घेर कर सरेंडर करने के लिए कहा।’

    SP सिटी ने आगे बताया है कि, ‘पुलिस द्वारा सरेंडर के प्रस्ताव को ठुकरा कर तस्करों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस का एक कॉन्स्टेबल जख्मी हो गया। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जो तीनों गौ तस्करों को लगी। गौ तस्कर जीशान मेरठ के फलावदा का निवासी है। जबकि बाकी 2 अन्य सद्दाम और कासिम गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के निवासी हैं। इन सभी पर गौ हत्या के 7 से 8 केस दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से बेहोश करने के लिए उपयोग किया जाने वाला इंजेक्शन, कुल्हाड़ी, तमंचे, चाकू, रस्सी के साथ एक गाय भी बरामद हुई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’

    Read More : अभी और रुलाएगी झुलसाती गर्मी, लू को लेकर आज ‘येलो अलर्ट’ जारी

    Read E – Paper : Divya Sandesh

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments