राष्ट्रीय

EV plant: पीएम मोदी ने गुजरात में भारत के पहले हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड प्लांट का उद्घाटन किया, जापान के साथ साझेदारी हुई मजबूत।

EV plant: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के उत्पादन का उद्घाटन करके भारत की आत्मनिर्भरता और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) क्रांति को एक नई गति दी है। इसके साथ ही उन्होंने सुजुकी की इलेक्ट्रिक व्हीकल ई-विटारा को भी हरी झंडी दिखाकर EV सेक्टर में भारत की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाया।

“मेड इन इंडिया” EVs का 100 देशों में निर्यात

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने घोषणा की, “आज से भारत में बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां 100 देशों को निर्यात की जाएंगी।” उन्होंने हाइब्रिड बैटरी (EV plant) इलेक्ट्रोड के निर्माण की शुरुआत को भारत और जापान की दोस्ती में एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया। पीएम ने कहा कि यह विन-विन सिचुएशन भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, विशाल जनसंख्या और कुशल कार्यबल के कारण संभव हुई है।

आत्मनिर्भर भारत का 13 साल पुराना विजन

पीएम मोदी ने इस सफलता का श्रेय 2012 के अपने गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल को दिया, जब उन्होंने मारुति सुजुकी को हंसलपुर में जमीन आवंटित की थी। उन्होंने कहा, “उस समय भी आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया का विजन था। हमारे उस समय के प्रयासों ने आज देश के संकल्पों को पूरा करने में इतनी बड़ी भूमिका निभाई है।”

राज्यों को विकास की स्पर्धा में शामिल होने का निमंत्रण

पीएम ने सभी राज्यों से सुधारों, विकास-उन्मुख नीतियों और सुशासन की प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे 2047 तक विकसित भारत बनाने की गति तेज होगी और सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

भारत-जापान संबंध: वैश्विक विश्वास का प्रतीक

सुजुकी जापान द्वारा भारत में मैन्युफैक्चरिंग और यहां बनी गाड़ियों का जापान में निर्यात, दोनों देशों के मजबूत संबंधों को दर्शाता है। पीएम मोदी ने इसे भारत पर बढ़ते वैश्विक विश्वास का प्रमाण बताया। यह साझेदारी केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि भरोसे और सहयोग का भी प्रतीक है।

यह भी पढ़े: Jammu: डोडा में बादल फटने से भारी तबाही, 4 की मौत, बचाव कार्य जारी

इ-पेपर : Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button