Fire Accident
Fire Accident : इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला मुख्यालय स्थित विजय नगर थाना क्षेत्र के एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से सात लोगों की मृत्यु हो गयी है।
इंदौर जोन-2 के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज बताया कि विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्णबाग कॉलोनी के तीन मंजिला मकान में आग लगने की घटना में सात लोगों की दमघुटने से मृत्यु हो गयी है। मृतकों में दो महिला एवं पांच पुरुष बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि कल रात्रि मकान के नीचे, जहां वाहन खड़े थे, वहां अचानक आग लग गयी और इसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
एसपी श्री उपाध्याय ने बताया कि इस घटना में मकान के ऊपरी मंजिल में सो रहे सात लोगों की आग लगने के चलते दमघुटने से मृत्यु हो गयी है। वहीं, कुछ अन्य लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद दमकल वाहनों की मदद से मकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
Fire Accident
यहाँ पढ़े:CM YOGI : योगी ललितपुर में सुनेंगे मुरारी बापू के प्रवचन और दतिया में करेंगे पीतांबरा माई के दर्शन
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…