उत्तर प्रदेश

स्कूल में फायरिंग, संचालक व दो छात्राओं समेत 4 घायल

Firing : बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में एक स्कूल के बाहर शुक्रवार को कुछ बदमाशों की गोलीबारी में चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने गोली चलाने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को दिन में लगभग एक बजे थाना कोतवाली बागपत को सूचना प्राप्त हुई कि जंगल गांव सिसाना में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गयी है।

इसमे अमित चौहान पुत्र कर्मसिंह व सुनील चौहान पुत्र ब्रहमपाल सिंह निवासीगण गांव सिसाना घायल हो गये हैं। इस सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ जंगल गांव, सिसाना स्थित गेटवे स्कूल पहुंचे। स्कूल के बाहर गोलीबारी कर रहे बदमाशों की घेराबन्दी की गयी। इस पर बदमाश पैदल ही जंगल के रास्ते से भागकर एक भट्टे की ओट से पुलिस पर गोली चलाने लगे।

बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया गया तो दो बदमाशों ने फायरिंग की व दो बदमाशो द्वारा पुलिस पर ईट पत्थरों से हमला किया गया। जिसमे आरक्षी अखिलेश व आरक्षी हरिओम को चोटें आयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अर्जुन निवासी सरूरपुर, शाहरुख निवासी गौरीपुर गोली लगने से घायल हो गये। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल बागपत भिजवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किये गये। इनके दो अन्य साथी दीपक, निवासी बडौत व तनुज शर्मा निवासी गांव टयोढ़ी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त बदमाशो की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली बागपत पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Firing


यहाँ पढ़े:पूर्व सांसद धनंजय और पूर्व विधायक ललई के खिलाफ आरोप तय

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 month ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

1 month ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 months ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 months ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 months ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 months ago