general hospital spoilers
general hospital spoilers : हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को मामूली विवाद में एक महिला डाक्टर ने दूसरे डाक्टर की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। अस्पताल की मुख्य चिकित्साधीक्षक (सीएमएस) डा फौजिया अंजुम नोमानी ने बताया कि डा अंशू मिश्रा ने सोमवार को सीता नामक महिला की प्रसव कराया था जिसकी आज दोपहर अस्पताल से छुट्टी होनी थी। अंशू मरीज की डिस्चार्ज स्लिप वगैरह बना रही थी कि तभी डा. आशा सचान ने कक्ष में घुसकर डा. मिश्रा के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी।
सीएमएस ने बताया कि अंशू की चीखपुकार सुन कर अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और जिलाधिकारी व अन्य उच्चाधिकारियो को सूचना दी। मौके पर जिलाधिकारी डा चंद्रभूषण व पुलिस फोर्स मौके पर जाकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
यहाँ पढ़े:Atmanirbhar : हर भारतीयों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते है:मोदी
सीएमएस ने उच्चाधिकारियो को बताया कि दो दिन पहले अस्पताल की ओटी इंचार्ज विनीता सचान ने अस्पताल के
कर्मियो के साथ अभद्रता की थी, इस पर सभी कर्मियो ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी कि यदि विनीता सचान को ओटी से नही हटाया गया तो वह अस्पताल में काम नही करेगे। उन्होने कहा कि डा आशा सचान का पक्ष अक्सर राज्य सरकार के एक कैबिनेट मंत्री लेते है जिससे डा सचान के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सभी स्टाफा उनसे पीडित रहता है। उन्होने इस मामले की जानकारी शासन को दे दी है।
पीडित डा अंशू ने हमीरपुर कोतवाली में लिखित शिकायत की है। कोतवाल का कहना है कि मामले की छानबीन करने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। उधर मुख्य चिकित्साधिकारी(सीएमओ) डा एके रावत का कहना है कि एक
महिला डाक्टर को दूसरी डाक्टर के साथ मारपीट करना उचित नही है। इस मामले को संज्ञान में लिया जायेगा।
यहाँ पढ़े:भारतीय महिलाएं अपने पतियों को लेकर पोसेसिव, उन्हें साझा करना स्वीकार नहीं कर सकतीं: इलाहाबाद HC
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…