उत्तर प्रदेश

सेना का जवान निकला अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने वाला

Indian army : आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस ने सेना में भर्ती से जुड़ी केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ युवाओं को भड़काने के आरोप में मंगलवार को सेना के जवान को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस गैर जमानती वारंट पर गिरफ्तार जवान को आगरा लेकर आ रही है। पुलिस के अनुसार, जवान गुमान सिंह ने अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को भड़काने के लिए व्हाट्सएप पर ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नाम से एक ग्रुप बनाया था। वर्तमान में वह पंजाब में तैनात है और मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले के मांड़ई गांव का रहने वाला है।

यहाँ पढ़े :Ias officer : प्रमुख सचिव का मुल्लमा ईमानदार , काम दागदार

गुमान सिंह के खिलाफ कोर्ट से 26 जून को गैर जमानती वारंट जारी हुए। आगरा पुलिस की रिपोर्ट के बाद सेना ने भी जवान से पूछताछ की। आज आगरा पुलिस की टीम ने पंजाब से गुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आगरा के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुमान का भाई सेना की परीक्षा दे चुका था। उसका सेना में चयन न होते देखकर गुमान ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को भड़काया था। गौरतलब है कि मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर 17 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर मलपुरा थाना प्रभारी की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बलवा, पथराव, लोक व्यवस्था भंग करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसमें 13 लोग नामजद और 35 अज्ञात थे। पुलिस ने आठ जवानों को मौके से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पुलिस ने सादाबाद निवासी अभिषेक को भी गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल फोन से पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी हुई। इंकलाब जिंदाबाद नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से करीब 300 लोग जुड़े हुए थे। इसमें 20 से 25 ग्रुप एडमिन भी थे। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि इस ग्रुप का संचालन गुमान सिंह कर रहा है। गुमान सिंह सेना में पंजाब के फाजिल्का जनपद में सेना की यूनिट में लांस नायक पद पर तैनात है।

Indian army


यहाँ पढ़े : कृषि की भारतीय प्रतिभा का उपयोग करें जी-7 देश-मोदी

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 month ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

1 month ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 months ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 months ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 months ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 months ago