Interstate bus service
Interstate bus service : सहारनपुर। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद सहारनपुर नगर में यात्रियों की सुविधा के लिए अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग को स्थानीय विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया है। गुंबर ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस मांग को लेकर योगी से भेंट की है। गुंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने इसे इलाके की अहम समस्या मानते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर इसका यथाशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
गुंबर ने कहा कि उन्होंने सहारनपुर में आवास विकास की शाकुम्बरी आवासीय योजना की 25 हजार वर्ग मीटर खाली पड़ी भूमि पर अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भी दिया है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में अंततराज्यीय बस अड्डा बन जाने से राज्य सरकार को प्रतिदिन लाखों रूपयों का राजस्व मिलेगा और हजारों यात्रियों को परिवहन की आरामदायक सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाएगी। गुंबर ने कहा कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस अड्डा सहारनपुर की प्रतिष्ठा और गरिमा के अनुरूप ही होगा।
Interstate bus service
यहाँ पढ़े : Mathura : कल से हो रहे मिनी कुंभ ‘मुड़िया पूनो मेला’ की तैयारियां पूरी
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…