Kashmir
Kashmir : श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में दो गैर स्थानीय प्रवासी मजदूरों पर ग्रनेड फेंक हत्या किये जाने के मामले में गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा का एक “ हाइब्रिड” आतंकवादी शोपियां जिले में छापेमारी के दौरान मारा गया।
पुलिस ने बताया कि इमरान बशीर गनी एक “हाइब्रिड” (यह शब्द पुलिस ने उन आतंकवादियों के लिए बनाया जो आतंकी घटनाओं में शामिल होने के बाद वापस सामान्य जीवन में लौट आते है जिससे उनका पुलिस रिकार्ड नहीं बन पाता) आतंकवादी था। पूछताछ में उसके खुलासे के आधार पर मारे गये एक छापे के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया।
पुलिस ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर और पुलिस और सुरक्षा बलों ने लगातार छापेमारी की , शोपियां के नौगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ हो गयी, जिसमें हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी एक अन्य आतंकवादी की गोली लगने से मारा गया। ” पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने कहा, “तलाशी अभियान अभी भी जारी है।”
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हरमैन में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुए ग्रेनेड हमले में उत्तर प्रदेश के कनौज निवासी दो गैर स्थानीय प्रवासी मजदूर मनीष कुमार और राम सागर की मौत हो गई।
पुलिस की जांच से पता चला है कि मजदूरों के आवास पर ग्रेनेड लश्कर-ए-तैयबा के हर्मेन शोपियां के हाइब्रिड आतंकवादी इमरान गनी ने फेंका था। पुलिस ने कहा कि इमरान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Kashmir
यहाँ पढ़े : वाराणसी, आगरा, मेरठ, प्रयागराज व गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आंशिक कमी
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…