IMA : देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) (IMA) में आयोजित ग्रुप सी की परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते तीन युवकों को पकड़ लिया गया। तीनों हरियाणा के निवासी हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को आईएमए में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान, ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन लोगों को आर्मी के कक्ष निरीक्षकों द्वारा पकड़ा गया। तीनों लोगों को मय उपकरण के थाना कैंट पुलिस को सुपुर्द किया गया।
इस संबंध में थाना कैंट में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 सहित कई अन्य धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार इन नकलचियों की पहचान सुखबीर, रोहित और सरवन कुमार के रूप में की गयी है और तीनों जींद, हरियाणा के निवासी है।
यहाँ पढ़े : वाराणसी, आगरा, मेरठ, प्रयागराज व गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आंशिक कमी
IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…