Lucknow News
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं के खिलाफ अपराध जारी है। ताजा मामला राजधानी के महानगर इलाके में स्थित भाउराव देवरस अस्पताल का है। अस्पताल के एक डॉक्टर और वार्ड ब्वाय पर उपचार करवाने आई एक 35 वर्षीय महिला का गैंगरेप (gang rape in Lucknow) करने का आरोप है। पीड़िता ने महानगर थाने में कोई सुनवाई नहीं होने के बाद अदालत के शरण में पहुंची। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी वार्ड ब्वाय को अरेस्ट कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी डॉक्टर फरार है।
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
लखनऊ के विकासनगर इलाके की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि 30 अप्रैल को वो इलाज के लिए भाउराव देवरस अस्पताल गई थी। जहां डॉ. आरपी सागर ने चेकअप किया और उस दौरान वार्ड ब्वाय सत्य प्रकाश अवस्थी मौजूद था। इस दौरान उसको एक इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद दोनों ने गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि होश आने पर जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। तब दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। अस्पताल से घर लौटने के बाद उसने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।
पुलिस ने केस दर्ज करने से किया इनकार
पीड़िता ने महानगर थाने पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घटना के बाद वह महानगर थाने गई थी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाउराव देवरस अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप सुनते ही भगा दिया। पुलिसकर्मियों के सामने काफी समय तक गिड़गिड़ाने के बावजूद उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। जिसके बाद महिला ने कोर्ट की ओर रूख किया। अदालत ने आरोपी डॉक्टर डॉ. आरपी सागर और वार्ड ब्वाय सत्य प्रकाश अवस्थी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया।
महानगर थाने में इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है। आरोपी वार्ड ब्वाय सत्य प्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, एक अन्य आरोपी डॉ. आरपी सागर की खोजबीन जारी है।
Lucknow News
यहाँ पढ़े : वाराणसी, आगरा, मेरठ, प्रयागराज व गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आंशिक कमी
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…