उत्तर प्रदेश

KMCLU:भाषा विश्वविद्यालय में “Yoga for One Earth, One Health” थीम पर बीएमआई कैम्प का आयोजन।

ख्व़ाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत "Yoga for One Earth, One Health" थीम पर एक महीने के योग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गृह विज्ञान विभाग ने BMI कैंप आयोजित कर छात्रों व कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांचा और जागरूकता फैलाई। कुलपति ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

KMCLU:लखनऊ, ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for One Earth, One Health” के अंतर्गत एक माह तक चलने वाले योग महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

महोत्सव के प्रथम चरण में गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए ‘बीएमआई कैंप एवं गाइडेंस सत्र’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) जांचा गया एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कुलाधिपति महोदया की प्रेरणा का उल्लेख करते हुए कहा कि योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता आज के समय की अनिवार्यता है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शुभकामनाएं दीं तथा गृह विज्ञान विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष डॉ. तत्हीर फातमा ने कुलपति महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि विभाग आगे भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

‘बीएमआई कैंप’ की सफलता में विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. ज़ैनब मौलाई, डॉ. कीर्तिमा सचान, डॉ. कल्पना देवी एवं छात्राओं व कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

KMCLU

यह भी पढ़े: Illegal Plotting:अवैध कब्ज़े पर कार्रवाई: मोहनलालगंज में सरकारी जमीनों

इ-पेपर : Divya Sandesh

 

admin

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago