राष्ट्रीय

loudspeaker ban in india : राजा उदय प्रताप सिंह ने लाउडस्पीकर बैन के निर्णय पर सीएम योगी की सराहाना की,कहा- पीठ थपथपाने की जरूरत

loudspeaker ban in india : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के पिता भदरी रियासत के राजा, राजा उदय प्रताप सिंह भी बीते दिनों से यूपी की सियासत में काफी रूचि ले रहे हैं। राजा उदय प्रताप सिंह समय-समय पर यूपी सरकार के कार्यो के साथ ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्णय का सोशल मीडिया पर सराहना करते रहते हैं।

loudspeaker ban in india

loudspeaker ban in india

Raja Uday Pratap Singh ने बीते दिनों शुक्रवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के एक निर्णय की जमकर सराहना की है। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को बैन करने के निर्णय को काफी सराहा है। राजा उदय प्रताप सिंह ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि लाउडस्पीकर बैन पर योगी की पीठ बार-बार और फिर एक बार थपथपाने की जरूरत है।

राजा उदय प्रताप सिंह ने 2022 UP Assembly Elections के नतीजे आने के बाद सीएम योगी को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में भाजपा में योगी विरोधियों पर हमला किया था। Uday Pratap Singh ने राजनीतिक मसले को लेकर गंभीर ट्वीट किया था और ट्वीट में खासी चौंकाने वाली बात कही थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि यूपी विधानसभा चुनाव में Yogi Adityanath विरोधी शक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के बीच गठबंधन नहीं होने दिया। अगर गठबंधन होता तो चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलतीं,लेकिन बीजेपी के उच्च कमान में योगी विरोधी शक्तियों ने ऐसा होने नहीं दिया। उदय प्रताप सिंह के ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट 27 मार्च को दिन में 1.32 पर किया गया था।

यहाँ पढ़े:Jodhpur Clash : जोधपुर ईद की नमाज़ के बाद पुलिस पे हुआ पथराव ,लाठी चार्ज

आपको बता दें कि राजा उदय प्रताप सिंह भदरी रियासत के राजा हैं।उदय प्रताप सिंह ने कभी अपने बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के लिए अपना रुतबा और हनक का इस्तेमाल नहीं किया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजा राय बजरंग बहादुर सिंह 1905 से लेकर 1970 तक प्रतापगढ़ की रियासत भदरी के राजा थे।राजा राय बजरंग बहादुर सिंह के कोई अपनी संतान नहीं थी।तब उन्होंने अपने भतीजे राजा उदय प्रताप सिंह को भदरी रियासत का उतराधिकारी नियुक्त किया था।

भदरी रियासत के अंतर्गत आने वाले पूरे क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर राजा उदय प्रताप सिंह के द्वारा अर्थदंड लगाया जाता है।इसके साथ ही भदरी रियासत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में तेज हार्न बजाने की अनुमति नहीं है। राजा उदय प्रताप सिंह ने भारत के प्रतिष्ठित दून स्कूल के अलावा जापान विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन किया है।राजा उदय प्रताप कुंडा के हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए जलपान और ठंडे पानी की व्यवस्था करने के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं।राजा उदय प्रताप सिंह कट्टर हिंदूवादी छवि के लिए पूरे पूर्वांचल में प्रसिद्ध हैं।


यहाँ पढ़े:upssc lekhpal : वसूली के आरोप में लेखपाल निलंबित
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago