Lucknow News: ट्रेन में अंडा करी खाने से 50 यात्री बीमार!
Lucknow News: लखनऊ, गोरखपुर से दिल्ली जा रही गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसे गए अंडा करी ने 50 से अधिक लोगों को बीमार कर दिया. यह घटना गुरुवार शाम को सामने आई जब ट्रेन गोंडा जिले से गुजर रही थी. यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन में खाना खा लिया था, लेकिन अंडा करी इतना लजीज लग रहा था कि उन्होंने उसे भी खा लिया. कुछ ही देर बाद यात्रियों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी.
तीन शहरों में मिला इलाज
ट्रेन के गोंडा, बस्ती और लखनऊ स्टेशनों पर रुकने पर बीमार यात्रियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. इन तीनों शहरों में कुल 50 यात्रियों का इलाज कराया गया. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि अंडा करी खराब हो गई थी.
रेलवे ने शुरू की जांच
इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रेलवे का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह घटना ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करती है. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के स्टाफ ने उनकी शिकायतों को सुनने में भी रुचि नहीं दिखाई.
Lucknow News
यह भी पढ़े: FreePolioCampDay2: लखनऊ में निःशुल्क पोलियो टीकाकरण शिविर
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…