Lucknow news
Lucknow news : लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ से बकरीद के अवसर पर हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को बकरीद की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले गालिब ने गोलीबारी कर दी, जिससे मौके पर सनसनी मच गई।
मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने ग़ालिब को अरेस्ट कर लिया। घटना आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाले चिवहटी गाँव का बताई जा रही है।
चिवहटी में स्थित मस्जिद में बकरीद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे थे। नमाज के बाद जैसे ही लोग वहाँ से निकले, तो लाल मोहम्मद के बेटे मोहम्मद गालिब ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी लायसेंसी रायफल से गोलीबारी शुरू कर दी। जिस समय गालिब ने ये सब किया उस दौरान वहाँ पर बहुत लोग मौजूद थे। किसी को भी गोली लग सकती थी। हालाँकि, गनीमत यह रही कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित ग़ालिब को अरेस्ट कर लिया। मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस के जवानों ने फ़ौरन इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के आदेश के बाद गालिब को उसके असलहे सहित पकड़ लिया गया। घटना के बाद सदर इलाके की CO सौम्या सिंह, गंभीरपुर थाने के प्रभारी रामप्रसाद बिंद भी मौके पर पहुँचे।
इस घटना को लेकर इंस्पेक्टर बिंद ने बताया है कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है और उसके शस्त्र लायसेंस को रद्द करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। फिलहाल बंदूक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईदगाह वाली जगह से आरोपित का घर महज 200 मीटर की ही दूरी पर है।
Lucknow news
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…