Lucknow
Lucknow : लखनऊ उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू घोंपकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी बहन को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। लार थाना क्षेत्र के कस्बा के फतेहनगर वार्ड की निवासी निलोफर शाहीन (45) की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व तिनसुकिया में हुई थी। उसके 10 साल के दो जुड़ुवां बेटे हैं।
यहाँ पढ़े : Kanpur News : रोज़ शाराब पीकर नसेड़ी टीचर जाता था स्कूल
निलोफर शाहीन का पति लगभग आठ वर्ष पूर्व उसे मायके में छोड़कर कहीं चला गया। निलोफर अपने पिता के घर में ही रह रही थी। घर में उसकी छोटी बहन गजाला तबस्सुन पिता के साथ ही रहती थी। गजाला तबस्सुन का निकाह नहीं हुआ है। उसने BA तक की पढ़ाई की है। दरअसल, मृतक नीलोफर अपनी छोटी बहन गजला तबस्सुम को हर बात में रोकती टोका करती थी। इसी को लेकर छोटी बहन आहत रहती थी। बुधवार की शाम को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद दोनों सोने चली गईं। गुरुवार की सुबह जब नीलोफर सो रही थी, तो उस दौरान गजला ने चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के भाई शारिक अहमद की शिकायत पर गजला तबस्सुम के विरुद्ध 302 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
वहीं, इस मामले पर देवरिया जनपद के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया है कि लार थाना क्षेत्र के अंतर्गत लार कस्बे की घटना है, जिसमें एक 45 साल की महिला को उसकी सगी बहन द्वारा चाकू से वार कर जख्मी कर दिया गया , जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Lucknow
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…