उत्तर प्रदेश

Modi live today : मोदी करेंगे यूपी में 80 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

Modi live today : लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपए की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आज से शुरू होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) थ्री के जरिये धरातल पर उतरने वाली इन परियोजनाओं से पांच लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह करीब 11 बजे होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, अडाणी समूह के अध्यक्ष और एमडी गौतम अडानी, आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव पुरी, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल, लुलु ग्रुप के एमडी युसूफ अली, वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज़ अपने विचारों को भी साझा करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,रक्षा मंत्री एवं स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह और केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत राज्य के तमाम मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर 2018 में हुए इंवेस्टर्स समिट में चार लाख 68 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए थे, जिसकी पहली और दूसरी के बाद अब जीबीसी थ्री होने जा रही है।

निवेश के हिसाब से देखें, तो सर्वाधिक डेटा सेंटर के 19,928 करोड़ के सात, कृषि और उससे संबंधित उद्योग के 11,297 करोड़ के 275, आईटी और इलेक्ट्रानिक के 7,876 करोड़ के 26, इंफ्रास्ट्रक्चर के 6,632 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट, मैन्यूफैक्चरिंग के 6,227 करोड़ के 27, हैंडलूम और टेक्सटाइल के 5,642 करोड़ के 46, अक्षय ऊर्जा के 4,782 करोड़ के 23, एमएसएमई के 4,459 करोड़ के 805, हाउसिंग और व्यवसायिक के 4,344 करोड़ के 19, हेल्थ केयर के 2,205 करोड़ के आठ, डिफेंस के 1,774 करोड़ के 23, वेयर हाउसिंग और लाजिस्टिक के 1,295 करोड़ के 26, एजूकेशन के 1183 करोड़ के छह, फार्मा और मेडिकल सप्लाई के 1088 करोड़ के 65, टूरिज्म और हास्पिटलिटी के 680 करोड़ के 23, डेयरी के 489 करोड़ के सात, पशुपालन के 224 करोड़ के छह और सौ करोड़ की लागत से फिल्म का एक प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने जा रहा है।

इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश आया है। तीन जून को होने जा रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) थ्री में यूनिवर्सिटी से लेकर डेयरी प्लांट तक लग रहे हैं। जीबीसी थ्री में क्षेत्रवार सर्वाधिक 805 एमएसएमई के प्रोजेक्ट हैं। दूसरे नंबर पर कृषि और उससे जुड़े उद्योगों के 275, तीसरे नंबर पर फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल सप्लाई के 65 प्रोजेक्ट धरातल पर उतर रहे हैं। शिक्षा से जुड़े 1,183 करोड़ के छह प्रोजेक्ट लग रहे हैं। ऐसे ही डेयरी के 489 करोड़ के सात, पशुपालन के 224 करोड़ के छह प्रोजेक्ट लग रहे हैं।

जीबीसी थ्री में प्रदेश में एमएसएमई के 4459 करोड़ के प्रोजेक्ट लग रहे हैं। इनमें प्रमुख रुप से आगरा में दो, अलीगढ़ में तीन, अमेठी में दो, अयोध्या में एक, बाराबंकी में सात, बरेली में दो, चंदौली में एक, इटावा में एक, फतेहपुर में दो, फिरोजाबाद में एक, गौतमबुद्धनगर में 40, गाजियाबाद में छह, गोरखपुर में छह, हरदोई में चार, हाथरस में एक, जौनपुर में एक, कानपुर देहात में चार, कानपुर नगर में चार, लखीमपुर खीरी में एक, लखनऊ में आठ, मथुरा में 15, मेरठ में एक, मुरादाबाद में एक, प्रयागराज में एक, सहारनपुर में एक, शाहजहांपुर में एक, सीतापुर में एक और वाराणसी में दो सहित अन्य स्थानों पर प्रोजेक्ट लग रहे हैं।

जीबीसी थ्री में 80,224 हजार करोड़ रुपए के निवेश में सर्वाधिक 29 प्रोजेक्ट 40,106 करोड़ के हैं। यह सभी प्रोजेक्ट पांच सौ करोड़ रुपए से अधिक के हैं। ऐसे ही दो सौ से पांच सौ करोड़ के बीच 15,614 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट हैं। 50 करोड़ से दो सौ करोड़ रुपए तक 9,959 करोड़ के 112 प्रोजेक्ट हैं। 10 से 50 करोड़ के 230 प्रोजेक्ट 5,068 करोड़ रुपए के हैं। 10 करोड़ से कम के 972 प्रोजेक्ट 2,757 करोड़ रुपए के हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर को सहयोग करने वाले 5,408 करोड़ रुपए के 11 प्रोजेक्ट हैं।

Modi live today

Modi live today

Modi live today


यहाँ पढ़े:Bsp news : कश्मीर घाटी में निर्दोष लोगों की हत्यायें रोके केन्द्र : मायावती

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago