Mohali News Today
Mohali News Today : पंजाब के मोहाली जिले में पत्नी से विवाद के चलते जीजा सिमरनजीत सिंह निवासी पपराली ने अपने साले की सोमवार शाम करीब सात बजे बाजार के बीच चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
आरोपी ने दिल के पास चाकू से कई वार किए हैं। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान चन्नप्रीत सिंह निवासी रतनगढ़ सिंबल के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी से फरार हो गया।
पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक चन्नप्रीत सिंह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
यहाँ पढ़े : Mausam Ki Jankari : बारिश को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट
पुलिस मुताबिक, चन्नप्रीत सिंह की बहन नरेंद्र कौर की शादी सिमरनजीत सिंह के साथ हुई थी। नरेंद्र कौर की एक छोटी बच्ची भी है लेकिन, पति-पत्नी दोनों के रिश्ते मधुर नहीं थे। काफी समय से दोनों में विवाद चल रहा था। अक्सर वह पत्नी को मायके में छोड़ देता था। इसी वजह से साले और जीजा के रिश्तों में खटास थी।
करीब छह महीने से नरेंद्र कौर मायके में रह रही थी। सोमवार शाम चन्नप्रीत सिंह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार से सामान लेने गया था। तभी दोनों का पीछा करता हुआ आरोपी भी वहां पर पहुंच गया। अस्पताल के सामने सामान खरीदने के लिए जब वह रुके तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने उसके दिल के पास कई बार वार किए। जिससे उससे शरीर से काफी खून बह गया। इसके बाद चन्नप्रीत घायल होकर नीचे गिर गया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। चन्नप्रीत को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाई को मारने की फोन पर मैसेज कर दे रहा था धमकी
मृतक की बहन नरेंद्र कौर ने बताया कि उसका पति काफी समय से धमकी दे रहा था कि वह उसके भाई को जान से मार देगा। उसने कई बार धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं, जिसका रिकॉर्ड भी उसके पास है। उसने बताया कि वह उसकी बेटी को ले जाने की धमकी भी देता था।।
जिस गाड़ी से आरोपी आया था, उस पर पंजाब और हरियाणा लिखा था
मृतक की बहन ने बताया कि आरोपी एक गाड़ी में आया था। जिस गाड़ी में वह आया था उस पर पंजाब और हरियाणा लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि गाड़ी को वह रोड के दूसरे किनारे खड़ी कर आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह आसानी से भाग निकला।
Mohali News Today
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…