Jitin Prasad
Jitin Prasad : लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए राज्य सरकार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) अनिल कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए सतर्कता जांच एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित किए जाने की संस्तुति की है।
यहाँ पढ़े : Mausam Ki Jankari : बारिश को लेकर जारी हुआ रेड अलर्ट
राज्य सरकार की ओर से सोमवार काे जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अवर सचिव (सीएसएस), अनिल कुमार पांडेय को उप्र सरकार से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें गत 09 मई को राज्य सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री के ओएसडी के पद पर तैनात किया गया था। इनके विरुद्ध स्थानांतरण मामलों में गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने 12 जुलाई को तीन सदस्यीय टीम गठित थी, जिसमें एपीसी मनोज सिंह, एसीएस, गन्ना एवं आबकारी, संजय भूस रेड्डी और एसीएस, नियुक्ति और कृषि, देवेश चुतर्वेदी शामिल थे।
मुख्यमंत्री द्वारा गठित टीम की जांच में पांडेय के विरुद्ध लगे आरोप फौरी तौर पर सही पाए गए। जिस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए पांडेय को तत्काल प्रभाव से भारत सरकार वापस भेज दिया है और उनके खिलाफ सतर्कता जांच एवं अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित किए जाने की संस्तुति की है।
Jitin Prasad
यहाँ पढ़े : Punjab CM : पीटीआई ने परवेज इलाही को पंजाब के मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…