उत्तर प्रदेश

मोदी का मिशन 2024 : यादव वोट बैंक में सेंधमारी को लेकर मोदी का मास्टर स्टोक

  • चौधरी हरमोहन सिंह के बहाने यादव वोटों को साधने की कोशिश
  • युवा चेहरा मोहित यादव को अखिलेश का विकल्प बना रहे मोदी

Narendra modi 

भास्कर दूबे

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी समय समय पर चौंकाते हैं। लंबी योजनाओं पर गहन परीक्षण के बाद ही वह उन्हें सार्वजनिक करते हैं। मुख्यमंत्रियों से लेकर राष्ट्रपति और उपराष्ट्र पति के प्रत्याशियों के नाम इसी ढंग से वह उजागर करते हैं। उनकी यह तरकीब ऐसी है जिसकी भनक तक किसी को नहीं लग पाती। अब इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने 25 जुलाई को कानपुर में चौधरी हरमोहन सिंह की 10वी पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करने की घोषणा कर सभी को चौंकाया है। अभी 16 तारीख को ही मोदी कानपुर होते हुए जालौन गए थे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था। अब 25 को उन्होंने कानपुर में चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बन का संबोधित करने की स्वीकृति दी है। यह चौंकाने वाला ही है।

रजानीतिक विश्लेषकों की माने तो इसमे चौंकाने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि अभी लखनऊ में रजानीतिक पंडित यह कयास लगाए रहे थे कि यादव वोटों को जोड़ने के लिए भाजपा शिवपाल सिंह यादव को अपने से जोड़ेगी और अखिलेश से शिवपाल की दूरी का फायदा उठाकर आगे बढ़ेगी। मुलायम परिवार की बहू अपर्णा बिष्ट पहले ही भाजपा में आ चुकी हैं। शिवपाल के जुड़ने से भाजपा को ज्यादा लाभ होगा, ऐसा विश्लेषक लोग मान रहे थे। अभी यह सब चर्चा में था लेकिन प्रधानमंत्री ने चौधरी हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि के बहाने सपा और खासकर अखिलेश यादव के वोटबैंक पर बहुत ठीक से प्रहार किया है।

यहाँ पढ़े  : Toll accident : टोल नाके पर तेज़ रफ़्तार एम्बुलेंस की टक्कर , देखे लाइव वीडियो

समाजवादी राजनीति में दखल रखने वाले लोग इस समय पूरे प्रदेश में इस आयोजन के पोस्टर और होर्डिंग देख कर हैरान हैं। खासकर एटा, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज जैसे समाजवादी गढ़ में चौधरी हरमोहन सिंह के पोते चौधरी मोहित यादव और नरेंद्र मोदी के चेहरे जिस तरह खिलखिला रहे हैं, उसके निहितार्थ अब सभी को समझ आने लगा है। ये हिर्डिंग और पोस्टर केवल किसी एक क्षेत्र विशेष भर में नहीं है। पूर्वांचल के गोरखपुर, बनारस, प्रयागराज से लेकर कानपुर और मेरठ तक मे दिख रहे हैं। संदेश साफ है। नरेंद्र मोदी ने चौधरी मोहित यादव को अब अखिलेश के विकल्प के रूप में यादव युवाओं के सामने प्रस्तुत कर दिया है।

जानकर लोग बताते हैं कि यह सब रातोरात नही हुआ है। संघ और भाजपा के कई जिम्मेदार लोगों ने बहुत दिनों की कवायद के बाद इस परिवार को चुना है। चौधरी हरमोहन सिंह के बेटे चौधरी सुखराम सिंह यादव की पहचान एलीट वर्ग के यादवों में मुलायम सिंह के दाहिने हाथ के रूप में रही है। सुखराम सिंह अभी अभी राज्यसभा से अवकाश लिए हैं। चौधरी मोहित सिंह यादव इन्ही सुखराम सिंह यादव के सुपुत्र हैं।

यहाँ पढ़े  : Petrol pump accident : तेज रफ़्तार बस के ब्रेक फेल , पेट्रोल पंप में जा घुसी बस , देखे लाइव वीडियो

ऐसा बताया जा रहा है कि इस परिवार की एक लंबी मुलाकात लगभग दो माह पहले गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो चुकी है। ऐसी सूचना है कि इसी मुलाकात में प्रधानमंत्री और मोहित यादव के बीच कुछ ऐसा संवाद हुआ जिससे प्रधानमंत्री बहुत प्रभावित हुए थे और उन्होंने उसी समय मोहित से वादा किया था कि वह उनके घर आएंगे। संयोग से 25 जुलाई को मोहित के दादा जी चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पड़ती है। प्रधानमंत्री ने इस दिन को चुन कर इस परिवार के इस समारोह में मुख्य अतिथि बनना स्वीकार कर लिया।

वैसे तो सामान्य तौर पर यह इस परिवार का एक निजी पारंपरिक आयोजन है लेकिन जिस प्रकार से प्रधानमंत्री ने इसमे रुचि दिखाई है उसके पीछे मिशन 2024 की रणनीति साफ साफ दिख रही। चौधरी मोहित यादव का व्यक्तित्व, उनकी शिक्षा दीक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि निश्चित रूप से भाजपा के अनुकूल है। सपा के युवा अखिलेश के सामने युवा और संस्कारवान मोहित यादव भाजपा में यादव युवा वोटरों के लिए एक आकर्षण तो बन ही सकते हैं। वह भी तब, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वह पहले से ही पसंद बन चुके हैं।

Narendra modi Narendra modi


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

2 weeks ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago