अन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

Bangladesh news : बांग्लादेश ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से रोहिंग्याओं की वापसी में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया

Bangladesh news : ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रोहिंग्या को उनकी मातृभूमि में प्रत्यावर्तन में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। सुश्री हसीना ने कहा “रोहिंग्या हमारे लिए बहुत बड़ा बोझ हैं। सभी देश कोरोनावायरस और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इसलिए सभी को रोहिंग्याओं के एक और बोझ से निपटने के लिए बांग्लादेश की कठिनाइयों का एहसास होना चाहिए। क्योंकि हमारे देश की आबादी भी 16.50 करोड़ है।“

प्रधानमंत्री ने यह बात ढाका की राजधानी में अपने आधिकारिक गणभवन आवास से विदेश मंत्रालय के नवनिर्मित आठ -मंजिला भवन का उद्घाटन और राजनयिक उत्कृष्टता के लिए बंगबंधु पदक प्रदान करते हुए कही। विदेश मंत्रालय ने शहर में अपने नवनिर्मित भवन के हॉल रूम में कार्यक्रम का आयोजन किया था। प्रधान मंत्री ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय संगठन और देश इस संबंध में अधिक सक्रिय भूमिका निभाते है तो रोहिंग्या अपनी मातृभूमि में लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने चार साल तक मानवीय आधार पर रोहिंग्याओं को पनाह दी है। उन्होंने कहा, रोहिंग्या को शिविरों के बजाय बेहतर जगह पर रहने का मानवाधिकार भी है और उनके बच्चों को उनकी मातृभूमि में सम्मानजनक माहौल में लाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इसका एहसास होना चाहिए।

Bangladesh news


यहाँ पढ़े : West Asia : इजरायल, यूएई के नेताओं ने पश्चिम एशिया सामान्यीकरण सौदों के विस्तार पर चर्चा की

ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

Related Articles

Back to top button