राष्ट्रीय

क्षिप्रा नदी में जल सत्याग्रह कर रही नूरी खान की तबियत बिगडी, अस्पताल में भर्ती

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण की मांग को लेकर जल सत्याग्रह कर रही महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान की आज अचानक तबियत बिगडने के कारण उन्हें जिला चिकित्यालय में भर्ती कराया गया। इस सत्याग्रह से जुडे लोगों ने बताया कि शिप्रा नदी को साफ और स्वच्छ बनाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुश्री खान ने सुबह यहां रामघाट पर पानी में उतरकर जल सत्याग्रह प्रारंभ किया। सत्याग्रह के दौरान सुश्री खान की तबियत बिगडने लगी। कार्यकर्ताओ ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। सत्याग्रह शुरु करने के पहले महिला कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पिछले दो दशक से सरकार ने शिप्रा को साफ करने और प्रवाहमान रखने के लिए करीब 600 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इसके बाद भी नदी में गंदा पानी मिल रहा है। सरकार संतों-महंतों की मांग, भावना और श्रद्धालुओं की आस्था पर ध्यान नहीं देकर गंदे पानी को नदी में मिलने से रोकने की बहानाबाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button