Road accident in india
Road accident in india : मोहनलालगंज लखनऊ। के मऊ नहर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए मुंशी की इलाज के दौरान आज मौत हो गई,वहीँ मृतक के बेटे ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वहीँ मृतक के घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल है,घर का पूरा भार मृतक के जिम्मे था
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के डाडा सिकंदर निवाशी रामसागर यादव मोहन लालगंज तहसील में मुंशी का काम करते थे रोज की भांति वह अपना काम निपटा कर साइकिल से घर जा रहे थे वह जैसे ही मऊ नहर के पास पहुँचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक एनएल 01 एई 6487 ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए,
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर-2 रेफर कर दिया वहीँ परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए जहां आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, मृतक के बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की वहीं मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यहाँ पढ़े:Andrew Symonds : ऑस्ट्रेलिया की एंड्रयू साइमंड्स की 46 साल के उम्र में हुआ निधन
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…