Robbed
Robbed : नगराम थाना क्षेत्र के करोरा बाजार व सल्लाही खेड़ा गांव के बीच सोमवार की देर शाम एक बीज भंडार के दुकानदार के साथ दो बाइकों में सवार होकर आए बदमाशों ने मारपीट कर लूट (Robbed) की घटना को अंजाम दिया घटना की जानकारी पीड़ित के बड़े भाई ने पुलिस को दी नगराम थाना क्षेत्र के सल्लाही खेड़ा गांव निवासी रामेंद्र कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम लगभग 8:15 बजे उसका भाई करोरा बाजार से बीज भंडार की दुकान बंद कर सल्लाही खेड़ा गांव आ रहा था ।
जो करोरा बाजार से गांव की तरफ आ रहा था तभी रास्ते में पहले से घात लगाए दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसके छोटे भाई राघवेंद्र पर लोहे की रॉड से सिर हाथ मुंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे मेरा छोटा भाई लहूलुहान हालत में अचेत होकर मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया शिकायत में बताया कि रोज की दुकानदारी लगभग 15 हजार रुपए की नगदी एवं एक एंड्राइड मोबाइल फोन बदमाशों ने लूट लिया घटना की जानकारी राहगीरों ने परिजनों को दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में पड़े राघवेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगराम पहुंचाया परिजनों ने बताया कि चोट अधिक होने के चलते वह एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं नगराम थाना प्रभारी शमीम खान ने बताया कि रामेंद्र द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…