Samajwadi Party
Samajwadi Party : गोरखपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है।
श्री चौधरी ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोरखपुर में दस लाख से अधिक सदस्य बनाने का संगठन का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने के बाद पार्टी भाजपा सरकार की दमनात्मक नीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है और डरा धमका कर विपक्ष की आवाज बंद करना चाहती है, इसके लिए वह लगातार विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न और दमन कर रही है। जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है किसानों को उसके उत्पादों की कीमत नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की भावनाओं के साथ खेलती है लेकिन जनता अब उसकी सच्चाई जान चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता अपना फैसला देकर भाजपा के अहंकार को समाप्त करेगी। सपा के नेता कार्यकर्ता किसी भी सरकार और ईडी से नहीं डरते हैं। हमारा कैडर जनता की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहता है।
Samajwadi Party
यहाँ पढ़े : जुवेंटस बनाम ससुओलो – फुटबॉल मैच रिपोर्ट – अगस्त 16, 2022
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…