Categories: Uncategorized

Strike : चंदौली में युवती की मौत के मामले में थाना प्रभारी निलंबित,सपा के तमाम नेता व ग्रामीण धरने पर बैठे

Strike

Strike : चन्दौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस की कथित पिटाई से मृत युवती के मामले में सैयदराजा थाना के प्रभारी को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये गये हैं। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिलाधिकारी ने प्राथमिक जांच के बाद सैयदराजा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है और साथ ही मुकदमा दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि यदि मामले में कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस प्रकरण को लेकर पुलिस की भूमिका को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया “ भाजपा 2.0 के राज में ” । रविवार शाम हुयी वारदात के बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिस पर सपा के तमाम नेता व ग्रामीण धरने पर बैठ गए और डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।

यहाँ पढ़े:Muslim Vote : टूटा ‘मुल्ला मुलायम’ का आईना!

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनराज गांव में गैंगेस्टर कन्हैया यादव को पकड़ने गई पुलिस के साथ परिवार की महिलाएं उलझ गईं थी। पुलिस आरोपी के भाई को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके कुछ ही देर बाद कन्हैया की 20 वर्षीय पुत्री गुड़िया की मौत हो गई जबकि 18 वर्षीय छोटी पुत्री गुंजा ने अपने हाथ की नस काट ली। घटना से गुस्साए ग्रामीण लाठी डंडे से लैस होकर अमड़ा-जमानियां मार्ग पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया।

कई वाहनों में तोड़फोड़ की। डायल 112 नंबर पुलिस की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और दो पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई भी कर दी। एक पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भाग निकला जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर को पकड़ने गयी पुलिस के साथ महिला सिपाही भी थीं। महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं की पिटाई भी की और इसी पिटाई में गुडिया की मौत हुयी। तनाव को देखते हुये गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।


यहाँ पढ़े: legal aid camp : परेहटा में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर का आयोजन

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Share
Published by
NDS Desk
Tags: Strike

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 month ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

1 month ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 months ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 months ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 months ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 months ago