Rape Case
Rape Case : बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कोतवाली सहसवान क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपने विरोधियों को फंसाने के इरादे से रिश्तों की मयार्दा को तार-तार कर अपनी ही पत्नी को जंगल में ले जाकर दूसरे व्यक्ति से उसके साथ दो बार दुष्कर्म करा दिया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पति उसे खेत पर घुमाने ले जाने की बात कह कर बाइक से जंगल में ले गया वहां उसने फोन करके एक व्यक्ति को बुलाया और जबरन उसके साथ बुलाये गए व्यक्ति से दुष्कर्म कराया गया।
महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद उसके पति ने पुनः उसी व्यक्ति को बुलाया और एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म करवाया। दो बार दुष्कर्म करवाने के बाद उसके पति ने डायल 112 पर फोनकर पुलिस को बुला लिया और दो लोगों पर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके पति को कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया उसका पति गांव के दो अन्य लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहा था जबकि दुष्कर्म उसके द्वारा ही बुलाये गये व्यक्ति द्वारा किया गया है जो उसके पति का दोस्त हैं और सामने आने पर वह उसे पहचान भी सकती है।
बदायूं के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने पति पर जंगल में ले जाकर एक अन्य व्यक्ति द्वारा दो बार दुष्कर्म कराने की तहरीर दी है। महिला ने बताया है कि ऐसा उसने अपने दो विरोधियों को फंसाने की इरादे से किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया की दूसरे अज्ञात व्यक्ति के बारे में पति लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है। मोबाइल सर्विलांस द्वारा आरोपी पति की कॉल डिटेल से दूसरे अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
यहाँ पढ़े: legal aid camp : परेहटा में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर का आयोजन
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…