Today Accident News
Today Accident News : मोहनलालगंज, लखनऊ। गश्त पर निकले निगोहां थाने के एक सिपाही की बाइक में लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक अज्ञात तेज रफ्तार वैन ने थाने के पास ही जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से वैन चालक मय वाहन फरार हो गया। स्थानीय लोगों के साथ थाने के पुलिस कर्मियों के साथ आनन-फानन घायल सिपाही को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
निगोहा थाने में तैनात सिपाही ललित सिंह मंगलवार अपनी बाइक से थाने से निकलकर कस्बे की ओर जा रहा था। तभी थाने से निकलते ही लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया वही टक्कर लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं बुधवार को घटना की सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया वीडियो में देखने से ऐसा लगता है जैसे मानो कि वैन चालक ने जानबूझकर सिपाही की बाइक में टक्कर मारी हो। थाना प्रभारी निगोहा सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सिपाही द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा हालांकि की घटना की वीडियो सीसीटीवी फुटेज में वायरल हुई है जिसके आधार पर वैन चालक और वैन का पता लगाया जा रहा है।
Today Accident News
यहाँ पढ़े : बहन से छेड़छाड़ करना भाई को पड़ा महंगा, दबंग ने भाई का सर फोड़ा
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…