Saturday, March 25, 2023
More
    HomeTrendingपंचतत्व में विलीन हुईं साधना गुप्ता, मुलायम सिंह का हुआ बुरा हाल

    पंचतत्व में विलीन हुईं साधना गुप्ता, मुलायम सिंह का हुआ बुरा हाल

    लखनऊ: सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता की अंत्येष्टि आज लखनऊ के पिपरा घाट में की गई। उनके बेटे प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस के चलते मुलायम सिंह यादव, अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव भी उपस्थित रहे। साधना गुप्ता की अंत्येष्टि के चलते मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई। जिसकी वजह से वे गाड़ी में ही बैठे रहे। बता दें कि शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में साधना का देहांत हो गया था। साधना सिंह के अंतिम संस्कार में पिपरा घाट पर भारी आँकड़े में लोग उपस्थित रहे।

    वही पोस्ट कोविड समस्याओं से पीड़ित साधना गुप्ता के देहांत के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से लखनऊ लाया गया था। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी एवं अखिलेश यादव की मां मालती देवी का वर्ष 2003 में ही देहांत हो गया था। मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना को पत्नी का दर्जा दिया था।

    साधना इटावा जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। 4 जुलाई 1986 को साधना की शादी फर्रुखाबाद के चंद्र प्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी। 7 जुलाई 1987 को साधना ने बेटे प्रतीक यादव को जन्म दिया था। शादी के 2 वर्ष पश्चात् ही साधना  एवं उनके पति चंद्र प्रकाश गुप्ता अलग हो गए थे। अपनी पहली पत्नी के देहांत के कुछ वर्ष पश्चात् मुलायम ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था जिसमें उन्होंने साधना को अपनी पत्नी एवं प्रतीक को बेटा बताया था।

    यहाँ पढ़े : Amarnath yatra news : कश्मीर हिमालय में अमरनाथ मार्ग पर बादल फटने से 15 यात्रियों की मौत

    ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments