लखनऊ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीएसटी) में प्रमुख सचिव पंधारी महोदय अपने सजातीय अफसरों पर किस कदर मेहरबान हैं यह आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां उनका निजी सचिव सी.बी. यादव झण्डारोहण कर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों का मजाक उड़ा रहा है वहीं योगी सरकार में झण्डारोहण प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
आपको बताते चलें कि सीएसटी और रिमोट एप्लीकेशन सेंटर में काफी अनियमितताएं हैं। इन अनियमितताओं की तमाम शिकायतें मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से हुईं। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री स्तर से कार्रवाई के लिए कई बार दिशा-निर्देश जारी किए गए। और कई भाजपा के विधायकों के साथ विधान परिषद के सदस्यों ने भी शिकायतें की। उलटे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने विधान परिषद सदस्य डा. लालजी निर्मल को पत्र लिखकर पूछा कि आपके द्वारा शिकायत की गई है। शिकायत की पुष्टि के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार कई बार प्रमुख सचिव पंधारी यादव को पऋ लिखकर अनियमितताओं के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। लेकिन उनके निर्देश साइडलाइन कर दिए जाते हैं। रिमोट एंड एप्लीकेशन सेंटर के कार्यवाहक निदेशक पर वरिष्ठ तम दलित वैज्ञानिकों को मौका नहीं दिया जा रहा है। यह मामला काफी तूल पकड़ रहा है। सीएसटी में हुई अवैध नियुक्तियों के मास्टर माइंड को बचाने के लिए प्रमुख सचिव महोदय हर वह प्रक्रिया अपना रहे हैं। जिससे साजातीय आरोपी अधिकारी को क्लीन चिट मिल सके। सबसे खास बात यह है कि आरोपी अधिकारी रिटायर्ड हो गया है। इसके बावजूद सलाहकार के तौर पर अपने सेवाएं प्रमुख सचिव महोदय को दे रहा है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को सीएसटी के संयुक्त निदेशक डा. राजेश कुमार गंगवार, डा. डी. के. श्रीवास्तव, डा. हुमा मुस्तफा, डा. पूजा यादव व अन्य विरष्ठ वैज्ञानिकों उपस्थिति में प्रमुख सचिव पंधारी यादव की शह पर निजी सचिव सी.बी. यादव ने झण्डारोहण किया। जब इस मुद्दे पर बात की गई तो प्रमुख सचिव पंधारी यादव ने कहा कि उन्हें इस बात का संज्ञान नहीं है। अगर किसी ने प्रोटोकॉल तोड़ा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनियमितताओं के माहिर खिलाड़ी अनिल यादव के बारे में उन्होंने कहा कि उनका कोई भी वास्ता नहीं हैं, लेकिन संस्थान में सलाहकार हैं तो कभी आमना-सामना हो जाता है।
UP Bureaucracy
यह भी पढ़ें: UP Bureaucracy: घपलेबाज के दाग धुलने में लगे हैं पंधारी यादव!
इ-पेपर : Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…