उत्तर प्रदेशदिव्य सन्देश विशेषब्रेकिंग न्यूजमुख्य खबरेंराष्ट्रीयलखनऊलखनऊ हिंदी न्यूज़हिंदी न्यूज़

UP Bureaucracy: चुनाव से पहले रिटायर होंगे योगी के खास आईएएस!

एस.पी. गोयल को मिल सकता है छह माह की सेवा विस्तार

  • UP Bureaucracy
  • बी.एल. मीना और अनुराग श्रीवास्तव में है एपीसी  के लिए कड़ी टक्कर
  • आईआईडीसी के पद पर हो सकती है राजेश कुमार सिंह की ताजपोशी
  • पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की बढ़ सकती है सक्रियता

राजेन्द्र के. गौतम

लखनऊ। यूपी में 9 माह बाद विधानसभा चुनाव है। इस दौरान योगी सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात विश्वासपात्र आईएएस अफसर तेजी से रिटायर होंगे। इन आईएएस अफसरों का विकल्प कौन बनेगा और कुछ माह बाद यूपी का नया मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त और आईआईडीसी कौन होगा। सूबे की नौकरशाही में मंथन तेज हो गया है। और दावेदार 17 आईएएस अफसरों ने अभी से राजनीतिक लामबंदी करना शुरू कर दिया है। किसकी खुलेगी लॉटरी और कौन मायूस होगा? यह आने वाले कुछ माह में सामने आएगा।

आपको बताते चलें कि आने वाले नौ माह के अंदर मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, आईआईडीसी, वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों के आईएएस अफसर रिटायर होने वाले हैं। 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस शशि प्रकाश गोयल मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। जनवरी 2027 में रिटायरमेंट है। 1989 बैच के वरिष्ठï आईएएस अधिकारी अनिल कुमार राजस्व परिषद के अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। इनका रिटायरमेंट मई 2026 में है। 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार अक्टूबर 2026 में रिटायर हो रहे हैं। इनके पास अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त एंव वाह्यï सहायता प्राप्त परियोजना, वाणिज्यक वित्त, अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग, प्रशासनिक अधिकरण, कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक आयुक्त, नागरिक उड्डïयन समन्वयक और परियोजना निदेशक यूपी डास्प का दायित्व है।

यह भी पढ़ें: UP Bureaucracy: जाने किस-किस उद्योग को कितनी मिली सब्सिडी और योजनाओं का लाभ!

कौन-कौन IAS कब हो रहा है रिटायर

आपको बताते चलें कि प्रदेश में आइएएस अधिकारियों का काडर 652 पदों का है। इसमें 454 पद सीधी भर्ती व 198 पद पदोन्नति के लिए शामिल हैं।  1990 बैच की अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल सितंबर 2026 में रिटायर हो रही हैं। 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस कामरान रिजवी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। इनका रिटायरमेंट अक्टूबर 2026 में है। 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस निवेदिता शुक्ला वर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। इनका रिटायरमेंट नवंबर 2026 है। 1991 बैच के वरिष्ठï आईएएस लक्कू वेंकेटश्वरलू का रिटायरमेंट अप्रैल 2026 यानी इसी माह है। 1991 बैच के अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीना खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग में तैनात हैं। इनका रिटायरमेंट अप्रैल 2026 है। 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस राजेश कुमार सिंह जुलाई 2027 में हैं। 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस नरेन्द्र भूषण का रिटायरमेंट मार्च 2029 है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए यूपी सरकार ने एनओसी दे दी है। 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अनुराग श्रीवास्तव का रिटायरमेंट जून 2027 में है। मौजूदा समय अपर मुख्य सचिव के तौर पर नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल संसाधन विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं भूजल विभाग, मिशन निदेशक, ग्रामीण पेयजल मिशन, उ.प्र. परियोजना निदेशक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: UP Bureaucracy: एमओयू के मायाजाल में उलझा इन्वेस्ट यूपी!

1993 बैच के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार का रिटायरमेंट फरवरी 2030 में है। अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचा, औद्योगिक विकास एवं एनआरआई विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग का काम देख रहे हैं। 1993 बैच की अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी मीना का रिटायरमेंट जून 2027 में है। अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास तथा आबकारी का दायित्व देख रही हैं। 1994 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लीना जौहरी दिसंबर 2028 में रिटायर हो रही हैं। इस समय अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास तथा महानिदेशक, राष्ट्रीय पोषण मिशन विभाग देख रहे हैं। 1994 बैच के वरिष्ठï आईएएस अमित घोष का रिटायरमेंट दिसम्बर 2026 में हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग देख रहे हैं। 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस  पार्थ सारथी सेना शर्मा जून 2030 में रिटायर हो रहे हैं। मौजूदा समय अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग देख रहे हैं। 1995 बैच के वरिष्ठ आईएएस डा. अशीष कुमार गोयल का रिटायरमेंट फरवरी 2033 में है। मौजूदा समय यूपीपीसीएल, अध्यक्ष जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं पारेषण निगम का कार्यभार देख रहे हैं।

इन 17 आईएएस अफसरों में होगा अहम पदों के लिए चुनाव

इन 17 आईएएस अफसरों के व्यक्तित्व और कृत्तिव पर नजर डालने के साथ ही और कुछ वरिष्ठï आईएएस अफसरों ने मंथन में इंगित किया किया कौन आईएएस अफसर मुख्य सचिव, एपीसी, आईआईडीएसी और राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनेगा। अनिल कुमार, दीपक कुमार, अर्चना अग्रवाल, कामरान रिजवी, निवेदिता शुक्ला वर्मा, लक्कू वेंकेटश्वरलू मात्र कुछ माह के अंदर रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में सबसे पहले राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर तैनाती होगी।

UP Bureaucracy
IAS Anurag Srivastava

इस बात की सबसे प्रबल संभावना है कि राजस्व परिषद के पद का कार्यभार मुख्य सचिव के पास जा सकता है। एपीसी के दावेदार अफसरों में बी.एल. मीना, राजेश कुमार सिंह और अनुराग श्रीवास्तव हैं।

UP Bureaucracy
IAS Babu Lal Meena

 

 

जिसमें बी.एल. मीना और अनुराग श्रीवास्तव में एक एपीसी हो सकते हैं।

UP Bureaucracy
IAS Rajesh Kumar Singh

आईएएस राजेश कुमार सिंह का रिटायरमेंट जुलाई 2027 में हैं लेकिन प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास विभाग देखने का अनुभव है। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों में काफी अनुभवी होने के कारण आईआईडीसी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल जनवरी 2027 में रिटायर हो रहे हैं। लेकिन नौकरशाही के सूत्रों का कहना है कि इनका कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ जाएगा। इनके नेतृत्व में 2027 का विधानसभा चुनाव संपन्न होगा। नौकरशाही का एक धड़ा यह भी कह रहा है कि स्वास्थ कारणों की वजह से मुख्य सचिव के पद पर पूरी तरह से न्याय नहीं कर पा रहे हैं। जिसका असर यूपी की नौकरशाही पर पड़ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यूपी को नया मुख्य सचिव मिल सकता है। यूपी के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह स्टेट कमीशन आयोग के सीईओ हैं। अपनी भूमिका से इतर नौकरशाही को अपने कदम ताल पर चलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन रिटायरमेंट के बाद सेवा में रहने वाले आईएएस अफसर किनारा कर रहे हैं। जिसकी वजह से चुनाव के करीब भूमिका बदलने के पूरे आसार हैं।

UP Bureaucracy

यह भी पढ़ें: UP Bureaucracy: एमओयू के मायाजाल में उलझा इन्वेस्ट यूपी!

इ-पेपर: Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button