Drowned man
UP Police : मोहनलालगंज लखनऊ। क्षेत्र अंतर्गत तालाब में मिला युवक का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भसण्डा गांव में एक युवक कि तालाब में डूबने से मौत हो गई तालाब के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को पानी में एक युवक का हाथ दिखाए पड़ा जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उतर कर युवक को बाहर निकाला जिसकी पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी
ग्रामीणों ने युवक की पहचान शिवा मिश्रा उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में की सूचना पर रोते बिलखते पहुंचे परिजन ने बताया कि भैंस को बांधने की बात कहकर युवक घर से निकला था काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वापस नहीं आया तो परिजनों ने आसपास इलाके में खोजबीन शुरू की थी परिजनों ने बताया कि शिवा मिश्रा को मिर्गी के दौरे पड़ते थे जिसके चलते वह अक्सर बीमार रहता था
मृतक घर में रहकर खेती किसानी करता था प्रभारी मोहनलालगंज अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना दी थी युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। (UP Police) इकलौते बेटे के आकस्मिक निधन से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के माता-पिता के अलावा दो बहने राधा व कोमल हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है |
यहाँ पढ़े:Don Movie Review : तमिल मूवी डॉन आज हुई रिलीज़, क्या डॉन के बॉस बन गए हैं शिवकार्तिकेयन
ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com
IND vs ENG 5th T20I आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।…
PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की…
Honda ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक 2027 Honda Jazz (कुछ बाजारों में Honda Fit) का…
Cancer: पिछले कुछ वर्षों में भारत सहित दुनिया भर में कैंसर के मामलों में लगातार…
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…