Monday, March 20, 2023
More
    Homeउत्तर प्रदेशगोण्डा में भाजपा सपा समर्थको के बीच मारपीट,दस घायल

    गोण्डा में भाजपा सपा समर्थको के बीच मारपीट,दस घायल

    गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच मारपीट में दस लोग घायल हो गये। पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुये भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने सैकडों समर्थकों संग कोतवाली गेट के सामने घंटो धरना दे दिया हालांकि अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह और सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के समर्थक कस्बा में प्रचार के दौरान आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षो में हुई मारपीट में दस लोग घायल हो गये। उन्होने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

    RELATED ARTICLES
    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments