accident
Accident : यबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन इलाके में खेतिहर मजदूरों को लेकर जा रहे वाहन के पलटने से उसमें सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी जबकि 12 से अधिक घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुयी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बड़े का पुरवा के पास श्रमिको से लदी पिकअप गाड़ी पलट गई जिसमें रानी (55) गाड़ी में दब गयी थी। घायल को अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। तीन श्रमिक राम निहोर, सुमन और तीर्थदेई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उन्होने बताया कि आज करीब 11 बजे दिन में यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार जगतपुर इलाके के गरीब का पुरवा का रहनेवाला दिनेश अपने कंडी इलाके के खेत के आलू खोदने के लिए श्रमिकों को पिकअप से लेकर जा रहा था कि अचानक रास्ते मे नायन वाली रोड पर तेज़ रफ़्तार गाड़ी पलट गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। हादस में 12 से अधिक श्रमिक घायल हो गए जिसमे तीन की हालत नाजुक बताई गई है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यहाँ पढ़े : भिखारियों सी हालत में मिला ब्रिटिश लेखक और योगा इंस्ट्रक्टर
If you're searching for free games to claim this month, you're not alone. Every month,…
कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी Dhamaal का चौथा भाग Dhamaal 4 आखिरकार सिनेमाघरों में…
ICICI Direct: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत…
Nissan Tekton: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Nissan ने अपनी नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton…
IPO GMP Today: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO (Initial Public Offering)…
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 07 जुलाई 2026 दिन मंगलवार…