yoga instructor : आगरा। वह योगा के इंस्ट्रक्टर हैं। पचास से अधिक किताबें लिख चुके हैं। यूट्यूब चैनल पर भी उनके कई वीडियो उपलब्ध हैं। लेकिन उनकी हालत देख लोग हैरान थे। गंदे और फटे कपड़े पहने यह शख्स अंग्रेजी बोल रहा था। जिस क्षेत्र में ये शख्स घूम रहा था, वहां किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही थी। वह कुछ समझाना चाह रहा था, लेकिन कोई उसकी बात नहीं समझ पा रहा था। इसके बाद वहां पुलिस आ गई। पुलिस ने जब उससे बात की, तो सारी हकीकत सामने आ गई।
मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। फटेहाल घूमते व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम श्याम इंद्रिक बटुकलाल मेहता बताया। उसने जानकारी दी कि वह ब्रिटिश का नागरिक है। उसे हिंदी नहीं आती है। उसका जन्म भी वहीं हुआ था।
मेहता 16 फरवरी को ऋषिकेश से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। इसके लिए प्रीपेड टैक्सी कर रखी थी। रास्ते में खाने के लिए उतरे। इसके बाद गुम गए। टैक्सी के चालक ने अनहोनी की आशंका पर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
श्याम इंद्रिक बटुकलाल मेहता 23 फरवरी को जगदीशपुरा पुलिस को बिचपुरी पर भिखारियों की हालत में मिले। ब्रिटिश नागरिक के अंग्रेजी में बोलने की वजह से किसी से उनकी बातचीत नहीं हो पा रही थी। बाद में पर्यटन थाना पुलिस आई और उन्हें लेकर गई। तब बताया गया कि वे ब्रिटिश नागरिक हैं।
मेहता ने बताया कि वे पैदल ही बिजनौर से आगरा पहुंचे है। यह भी बताया कि रास्ते में कई लोगों ने उनसे मारपीट की। प्रताड़ित भी किया गया। उनके पास पैसे नहीं थे। खाने की व्यवस्था नहीं थी। कभी होटल तो कभी रेलवे स्टेशन के बाहर रात गुजारी। श्याम इंद्रिक बटुकलाल ने बताया कि उनकी एक पूर्व पत्नी है जो ब्रिटेन में ही रहती है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा सैयद अरीन अहमद ने बातचीत की जिसमें पता चला कि ब्रिटिश नागरिक जून 2022 से मई 2023 तक का वीजा लेकर भारत आए थे, जगह-जगह भ्रमण कर रहे थे।
यहाँ पढ़े : सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग 2023 कल से शुरू
इ-पेपर :Divya Sandesh
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…