उत्तर प्रदेश

Yogi adityanath news : हर ग्राम पंचायत में लगायें 75-75 पौधे : योगी

Yogi adityanath news : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानो से हर ग्राम पंचायत में 75-75 पौधे लगाने और दो दो अमृत सरोवर बनाने की अपील की है।

श्री योगी ने रविवार को संतकबीरनगर जिले में आमी नदी के बारे में कहा कि जब आमी नदी स्वच्छ हो सकती है, तो हमारे गांव के तालाब क्यों नहीं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से हर Gram Panchayat में 75-75 पौधे लगाने और दो-दो अमृत सरोवर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा “ मेरा गांव, मेरी धरोहर का लक्ष्य मानकर अगर हम आगे बढ़ेंगे, तो जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी। हम सबको इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना चाहिए। ”

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पंचायती राज विभाग के सहयोग से आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ पंचायत-2022’ में उन्होने कहा कि पर्यावरण है, तो प्रकृति है, प्रकृति है, तो जीव सृष्टि भी है। इसलिए जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें हमारी व्यवस्था की आधारभूत इकाई हैं। ऐसे में अगर हम इन ईकाई को मजबूत कर लें, तो बहुत सारी चीजें आगे बढ़ती दिखाई देंगी। शासन स्तर पर बड़ी-बड़ी योजना बनाते रहें और आधारभूत ईकाई उससे अलग रहे, तो उन योजनाओं को शासन स्तर पर बनाने का कोई परिणाम नहीं दिखेगा। इसलिए सबसे छोटी इकाई को इसके साथ जोड़ते हुए इस महत्वपूर्ण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है।

यहाँ पढ़े:प्रधानमंत्री मोदी खुद करेंगे कॉर्पोरेट और वित्त मंत्रालयों की समीक्षा

कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 58 हजार Gram Panchayat के प्रतिनिधि जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2017 में हमारी सरकार ने वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण को अपने हाथों में लिया था, उस वक्त हमारे पास क्षमता महज पांच करोड़ पौधरोपण की ही थी। आज हमारे पास 35 करोड़ पौधरोपण की क्षमता है। जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने वाले ऐसे पौधरोपण को प्रोत्साहित करना होगा। लोगों को जलवायु परिवर्तन के कारकों को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका का निर्वहन करना होगा। प्रदेश में 100 वर्ष से ऊपर के जितने भी वृक्ष हैं उन्हें विरासत वृक्ष के रूप में उनकी व्यवस्थित संरक्षण की भी कार्ययोजना लागू की गई है।

श्री योगी ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच साल में 100 करोड़ पौधे लगाए हैं। किन्हीं कारणों से अगर कोई पौधा नष्ट हुआ है, तो इसकी जगह दूसरा लगाएं और इसके क्लस्टर को विकसित करते हुए हम प्रदेश में वन आच्छादन को जितना अधिक कर पाएंगे, वह प्रदेश के हित में उतना ही अच्छा होगा। विरासत वृक्षों को संरक्षित करने के अभियान को और तेज करना चाहिए। नेचुरल फार्मिंग को हमें बढ़ावा देना चाहिए। गंगा के किनारे बागवानी, खेती को प्रोत्साहित करना का एक विशेष अभियान होना चाहिए। इससे हमें जुड़ना होगा।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें संकल्प दिया है कि हर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर बनाया जाए। ग्राम प्रधानों और ग्राम प्रतिनिधि से हमारी अपील है कि हर गांव में दो-दो अमृत सरोवर बनाएं, जो शुद्ध जल का एकत्रीकरण का माध्यम बने। अमृत सरोवर के चारों ओर व्यापक पैमाने पर पौधरोपण करना। अमृत सरोवर का जल कहीं भी प्रदूषित न होने पाए इसकी व्यवस्था की जाए। अमृत सरोवर के चारों ओर बागवानी लगाना और राष्ट्रीय ध्वज को लगाने का काम किया जाना, ताकि राष्ट्रीय पर्वों पर राष्ट्रीय ध्वजों को गांव के किसी महानुभाव से ध्वजारोहण की कार्रवाई से जोड़ा जा सके। मॉर्निंग वॉक पर लोग प्राणायाम जैसी क्रियाओं का लाभ ले सकें, ऐसी व्यवस्थाओं को भी जोड़ा जाना चाहिए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि परौंख आदर्श गांव है। गांव के सभी परिषदीय विद्यालयों का रंगरोगन, गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि की गई है। सभी ग्राम पंचायतें शासन की अनेक योजनाओं के साथ खुद को जोड़ने का काम करें। सरकार हर ग्राम पंचायत को शासन की योजनाओं से जोड़कर प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर गांव और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने का काम कर रही है।

Yogi adityanath news

Yogi adityanath news


यहाँ पढ़े:RBI Repo Rate : आरबीआई रेपो दर में कर सकता है 0.25-0.50 प्रतिशत तक का इजाफा: विश्लेषक

ई-पेपर:http://www.divyasandesh.com

NDS Desk

Recent Posts

Share Market: वैश्विक सुस्ती और कच्चे तेल के उछाल से शेयर बाजार में सतर्कता, सीमित दायरे में कारोबार

Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…

1 week ago

Spain Crowned 2026 FIFA World Cup Champions After Dramatic Extra-Time Victory Over Argentina

FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…

2 weeks ago

UP’s Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa Yojana Proves a Boon

LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…

2 weeks ago

CM Yogi Meets Family of Dalit Student Lalita Gautam: “Not a Single Guilty Person Will Escape!

CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…

2 weeks ago

Giants vs Mariners Live Score: San Francisco Dominates Seattle 7-0 in Today’s MLB Matchup

Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…

2 weeks ago

Sonam Wangchuk Hunger Strike Today: भूख हड़ताल 19वें दिन में, बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त!

Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…

2 weeks ago