Agra News : परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी की
Agra News : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बीती रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार कालोनी के सेक्टर 10 स्थित घर में पति, पत्नी और बेटी बुधवार को सुबह फंदे से लटके मिले। ईडब्लूएस कॉलोनी के मकान नंबर 1046 में सोनू (30 वर्ष) अपनी पत्नी गीता (28वर्ष), आठ वर्षीय बेटी और छह साल के बेटे के साथ रहता था। बीती रात पूरा परिवार घर की पहली मंजिल पर एक ही कमरे में साथ सोया था। सुबह करीब सात बजे सोनू का बेटा श्याम नीचे आया और खेलने लग गया। जब उसके एक परिचित ने उससे कुछ सामान मंगाया तो उसने घर में जाने से इनकार कर दिया। उसने बताया, ‘‘मैं ऊपर नहीं जाऊंगा। मम्मी-पापा और बहन लटके हैं, मुझे डर लग रहा है।” इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई।
यहाँ पढ़े : RLD : संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिये: त्यागी
घटना की जानकारी मिलने पर सोनू के जीजा विजय कश्यप और अन्य लोग घर में पहुंचे। देखा तो तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सोनू के पिता का ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रकों की बॉडी मेकिंग का काम है। सोनू शर्मा इस समय बेरोजगार था। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही का कहना है कि अभी तक खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि सोनू कोई काम नहीं करता था। परिवार का खर्च चलाने में परेशानी होती थी। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। माना जा रहा है कि मंगलवार को भी दोनों के बीच कोई विवाद हुआ हो। इसके बाद ही यह कदम उठाया गया।
Agra News
यहाँ पढ़े : Yojana : 50 साल को ध्यान में रख कर बने योजनायें: योगी
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…