Maneka Gandhi :मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर किसानों का हाथ बंटाया।
Maneka Gandhi : सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर लोकसभा सीट से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर किसानों का हाथ बंटाया। सुलतानपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आई मेनका गांधी ने जासापारा गांव में सड़क किनारे खेतों में धान रोप रहीं महिलाओं के साथ धान की रोपाई की। उन्होंने अन्नदाता महिलाओं के साथ काफी देर बातचीत भी की और सबका हालचाल जाना। गांधी का यह रूप देख कर अन्नदाता महिलाएं अचंभित और खुश दिखीं।
यहाँ पढ़े : RLD : संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिये: त्यागी
इस दौरान उन्होंने दर्जन भर से अधिक गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। इसके पूर्व गांधी ने शास्त्री नगर स्थित आवास पर प्रातः जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को फोन कर तत्काल निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने एक जुलाई को नकराही गांव में सड़क हादसे में मारे गए 6 लोगो के परिजनों को सांत्वना देते हुए जिला प्रशासन को आर्थिक मदद देने के लिए निर्देशित किया। गांधी ने कहा “मैंने सांसद की जिम्मेदारी को एक मां की तरह निभाया है। मां क्या चाहती है? घर सुंदर हो और सब संतुष्ट हों।” उन्होंने कहा कि जनहित के बड़े काम तो अपनी जगह हैं, लेकिन उनकी दिलचस्पी आपकी व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने में ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि दबंग लोग आपका घर नहीं बनने दे रहे हैं, आपको कैंसर की बीमारी है और मदद नहीं हो पा रही है, लेखपाल आपकी बात सुन नहीं रहा है, विधवा है पेंशन नहीं मिल रही है, पड़ोसी ने आपकी नाली का पानी बंद कर दिया है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह इन सब समस्याओं के समाधान के लिये जनता के साथ खड़ी हैं।
Maneka Gandhi
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…