राष्ट्रीय

Alka Lamba : अलका लम्बा का ऑस्कर विनिंग एक्टिंग,कभी रोई…तो कभी सड़क पर लेटीं

Alka Lamba

Alka Lamba : नई दिल्ली। कांग्रेस की नेता अलका लांबा कई बार अपनी अजीब हरकतों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर वो कुछ ऐसा ही करके चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ चल रही है और इसकी ही गुस्सा अब Alka Lamba अग्निपथ योजना का विरोध करके पूरा करने का काम कर रही है। आज दिल्ली में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस के विरोध के बीच अलका लांबा का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़क में बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही अलका लांबा पुलिसकर्मियों के लाख समझाने के बाद भी नहीं मानी और बीच सड़क पर बैठकर हगांमा खड़ा कर दिया।

यहाँ पढ़े : Etawah safari park : ‘आक्सीजन हब’ बन कर उभरा है इटावा सफारी पार्क

जैसे ही दिखा कैमरा रोने लगी अलका

अलका लांबा को आज विरोध करते हुए देखने से पता लग रहा था कि जैसे वह घर से फुल मूड के साथ आयी हो कि आज उन्हें कुछ अलग करना है। विरोध करते हुए वह अपने इसी मूड को हकीकत में उतारने पर उतारु हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान जब एक महीला पुलिस अधिकारी ने उन्हें जमीन से उठाने की कोशिश की तो वह बच्चों की तरह रोने लगी और अग्नीवीर योजना को गलत बताने का हवाला देने लगी। अल्का लांबा ने मौके पर न्यूज चैनेल के बड़े-बड़े कैमरों को देख अपनी आखों में आशुओं का सैलाब भर लिया और कैमरों के सामने युवाओं के दर्द की कहानी गढ़ने लगी। इसी दौरान वह पुलिस वालों से उलझ कर एक बार फिर से जमीन पर लेट गई।

अलका लांबा का विवादों से गहरा नाता

बता दें कि अलका लांबा आज भारतीय युवाओं की चिंता में सराबोर हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उनके कई ऐसे विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने कई लोगों को भी विचारों के सैलाब में सराबोर कर दिया था। कांग्रेस की नेता अलका लांबा का विवादो से गहरा नाता रहा है। आज हम अलका लांबा की कुछ ऐसे ही विवादो की लंबी फेहरिस्त बताने जा रहे हैं।

यहाँ पढ़े:राशन खरीद में हुई गिरावट , जानिए क्या है कीमत

  • अल्का लंबा साल 2020 में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को थपपड़ मारने की वजह से चर्चा में आई थी।
  • 20 साल से ज्यादा समय तक कांग्रेस के साथ काम करने के बाद अलका लांबा साल 2014 में अचानक आम आदमी पार्टी से जुड़ गई और इसके बाद भी हर बार की तरह उनके बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
  • साल 2013 में अपने पति के अलग होने की वजह से अलका चर्चा में आई थी।
  •  इसके अलावा साल 2012 में गुवाहाटी पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में भी कांग्रेस की नेता अलका लांबा चर्चा में बनी हुई थी।
  •  2015 में अलका लांबा ने भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा की दुकान में प्रवेश करके कैश बिल की मशीन को फेंक दिया था। तब यह मामला काफी सुर्खियों में आया था और इसके लिए अलका लांबा की काफी किरकिरी हुई थी।
  •  अल्का लांबा का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भी विवाद रहा है। जिसको लेकर उनका ‘आप’ विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ ट्विटर में कहा-सुनी भी हो गई थी। इसके बाद अलका लांबा ने साल 2019 में दिल्ली विधानसभा के कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था।

यहाँ पढ़े:SAIL : सेल के निदेशक (वित्त) बने ए के तुल्सीआनी

राहुल गांधी से पूछताछ पर परेशान कांग्रेस

कांग्रेसी नेता अलका लांबा, जो 2019 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हुईं थी। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की जांच के लिए अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘सत्याग्रह’ का प्रदर्शन कर रही थीं लेकिन इसी बीच उन्हें सरकार को घेरने के लिए अग्निपथ भर्ती योजना जैसा मौका मिल गया, तो ऐसे में अलका लांबा ने इस मौके नहीं छोड़ा। सिर्फ अलका लांबा ही नही,बल्कि पूरी कांग्रेस ही राहुल गांधी से पूछताछ पर परेशान नजर आ रही है। बता दें कि विरोध के कारण सड़क पर यातायात बाधित होना शुरू हो गया, तो पुलिस प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने के लिए हरकत में आई। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस बल के बीच हाथापाई होती देखी गई।


ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com

Related Articles

Back to top button