ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

कांग्रेस मंत्री के बेटे पर आरोप – उसने कई बार किया बलात्कार, गर्भपात कराया, हत्या की धमकी भी दी…

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में जलदाय मंत्री हैं डॉ महेश जोशी और उनके पुत्र रोहित जोशी पर 23 वर्षीय एक लड़की को शादी का झाँसा देकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। मामले में उत्तरी दिल्ली की पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामले को माधोपुर के पुलिस अधीक्षक को ट्रांसफर कर दिया है, क्योंकि पीड़िता के साथ पहली बार वहीं पर दुष्कर्म किया गया था।

पीड़िता का आरोप है कि रोहित जोशी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसने उसकी माँग में सिंदूर भरकर कहा कि अब तुम मेरी पत्नी हो गई हो और हम जल्द ही विवाह कर लेंगे। इसके बाद वो उसे हनीमून पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि जब वो प्रेग्नेंट हो गई, तो उसका गर्भपात भी करा दिया गया। दिल्ली के सदर थाने में दर्ज FIR में पेशे से पत्रकार पीड़िता ने कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ी और दोनों नजदीक आ गए। पीड़िता के अनुसार, गत वर्ष 8 जनवरी, 2021 को रोहित उसे सवाई माधोपुर लेकर गया था, जहाँ उसने उसे नशीली चीजें खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान आरोपित ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसी के बल पर वो उसे निरंतर ब्लैकमेल कर रहा था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, रोहित अपने पिता के मंत्री होने का रौब झाड़ता है और कहता है कि बदमाशों और माफियाओं से उसके कनेक्शन हैं। वो पुलिस नहीं डरता। आरोप है कि रोहित ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि, ‘मंत्री का बेटा हूँ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।’

प्रदेश कांग्रेस कमिटी का सदस्य है आरोपित:-

मंत्री के बेटे पर आरोप है कि उसके बाद वो पीड़ित पत्रकार को 20 अप्रैल, 2022 को अपने दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया और वहाँ पर उसने पत्रकार की माँग में सिंदूर भरकर कहा कि अब वो उसकी पत्नी है और दोनों जल्द ही शादी करेगा। इसके बाद वह पीड़िता को हनीमून के लिए मनाली ले गया। मगर इसी बीच 11 अगस्त, 2021 को वो प्रेग्नेंट हो गई और जब उसने इस संबंध में आरोपित को बताया तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसके अगले दिन आरोपित ने पीड़िता को एक बार वापस अपने दोस्त अजय यादव के दफ्तर में बुलाया और उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसने जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद भी वो नहीं रुका और 3-4 सितंबर 2021 को दिल्ली के होटल सम्राट में बलात्कार किया और फिर पिछले महीने 17 अप्रैल 2022 को भी उसके साथ हैवानियत की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि रोहित आए दिन शराब पीकर जबरदस्ती उसका बलात्कार और मारपीट करता था।

Read More : Ipl cricket 2022 : क्रिस गेल ने कसम खाये अगले साल करेंगे आईपीएल में एंट्री

Read E-Paper : Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button