Uttar Pradesh
Uttar Pradesh : देशभर के ज्यादातर राज्यों में बीते दिनों हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद उफान पर आए नदी-नालों के कारण कई लोगों की मौत हो गई. वहीं कई राज्यों में बाढ़ (Flood) के कारण लाखों की तादाद में लोगों को अपना घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा. फिलहाल इन सभी समस्याओं को देखते हुए भारी बारिश से निपटने के लिए यूपी सरकार (UP Government) ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.
यहाँ पढ़े : Congress : कांग्रेस के मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी के आवास पे 20 करोड़ बरामद : ED
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद आने वाली बाढ़ और पैदा होने वाली अन्य समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं. राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सुधीर गर्ग ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किसी भी परिस्थिति में ‘जीवन और आजीविका’ को बचाने के संकल्प को पूरा करने की कोशिश की जा रही है.
उत्तर प्रदेश हर परिस्थिति में तैयार
सुधीर गर्ग का कहना है कि “अभी तक सिर्फ पड़ोसी राज्यों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ के हालात पैदा हुए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश ने किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर लिया है. चाहे सूखा हो या बाढ़ हम हर तरह की स्थिति से निपटने में सक्षम बन रहे हैं. अभी तक राज्य में हुई बारिश के कारण जलभराव या बाढ़ का कोई मामला सामने नहीं आया है.”
यहाँ पढ़े : National Herald Case : सोनिया गाँधी पर भड़के विदेश मंत्री नटवर सिंह !
लोगों के साथ मवेशियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था
गर्ग के अनुसार भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति में लोगों के साथ ही उनके मवेशियों के भोजन की व्यवस्था के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है. इसके अलावा उनके लिए सुरक्षित जगहों पर कैंप भी लगाने की तैयारी है रही है. बाढ़ के दौरान सरकार महिलाओं के लिए एक ‘डिग्निटी किट’ उपलब्ध कराएगी, जिसमें सैनिटरी नैपकिन, कंघी समेत उनकी सुविधा का सामान रहेगा.
नालों की पहचान करने के लिए होगा ड्रोन का इस्तेमाल
राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सुधीर गर्ग (Sudhir Garg) के मुताबिक बाढ़ (Flood) के दौरान किसी के हताहत होने की स्थिति में राज्य सरकार पर्याप्त मुआवजा भी देगी. वहीं मानसून के दौरान हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण नालों को बंद होने से रोकने के लिए उनकी पहचान करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है.
Uttar Pradesh
ई-पेपर :http://www.divyasandesh.com
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मिला-जुला और…
FIFA World Cup 2026 winner: Spain has officially captured the 2026 FIFA World Cup, defeating…
LUCKNOW: Within just ten days of its official launch, the Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Chikitsa…
CM Yogi Chief Minister meets family of Dalit student Lalita Gautam, expresses deep grief over…
Giants vs. Mariners: SEATTLE, WA — The San Francisco Giants are currently commanding the field…
Sonam Wangchuk Hunger Strike : लद्दाख के प्रख्यात पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk)…