उत्तर प्रदेश

नारी समाज सेवा समिति ने जरूरतमंद महिलाओ को बांटे कम्बल

Women Social Service Committee: मोहनलालगंज। नारी समाज सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष राधा पांडेय द्वारा सोमवार को कालेवीर बाबा मन्दिर प्रांगण में समिति की महिला सदस्यों एवं क्षेत्र की जरूरत मंद 100 महिलाओं को कंबल वितरण किया। मोहनलालगंज कस्बे में स्थित कालेबीर बाबा मंदिर प्रांगण में नारी समाज सेवा समिति की प्रदेश अध्यक्ष राधा पाण्डेय द्वारा समिति की सदस्यों सहित क्षेत्र की लगभग 100 जरूरत मंद महिलाओं को कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया गया जिसमे मोहनलालगंज,मऊ,गनेश खेड़ा,जबरौली,कनकहा,उतरांवा सहित आस-पास के गांवो से चिन्हित कर जरूरत मंद महिलाओ को कंबल वितरण किया।समिति की प्रदेश अध्यक्ष राधा पाण्डेय ने बताया कि समिति द्वारा समय समय पर जरूरत मंद महिलाओ की मदद की जाती है।एवं महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में समिति अग्रसर है।

Women Social Service Committee


यहाँ पढ़े : गोरक्षपीठ से आये 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला को स्वयं चुना

इ-पेपर : Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button