ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दिया विजय कुमार बंधु को समर्थन
लखनऊ स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी हैं बंधु

लखनऊ। विधान परिषद की लखनऊ स्नातक सीट पर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के नेता विजय कुमार बंधु को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट में समर्थन दिया है। जारी बयान में फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने कहा कि आज नई पीढ़ी ने जबावदेह सरकार की बात उठाई है जिसे सदन में विजय कुमार बंधु पूरा करेंगे।
सरकार चाहे जिसकी हो सदन में शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार, पुरानी पेंशन और रिक्त पदों पर भर्ती जैसे जन मुद्दे उठाए जायेंगे और उस पर सरकार की जबावदेही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा जहां विधान परिषद बौद्धिक लोगों का सदन माना जाता था वहां अब दुखद स्थिति है कि वह माफियाओं और धनबलियों के लिए चोर दरवाजे से सदन में पहुंचने का माध्यम बन गया है। शिक्षक व आंदोलनकारी विजय बंधु की जीत विधान परिषद की गरिमा की पुनर्वापसी करेगी। उन्होंने मतदाताओं से दलगत भावना से ऊपर उठकर विजय बंधु की जीत सुनिश्चित करने के लिए मत देने की अपील की।
यह भी पढ़ें: आशियाना के खजाना मार्केट परिसर में भोग के साथ हुआ दुर्गा पूजा उत्सव का समापन
इ-पेपर: Divya Sandesh



