उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीयलखनऊ हिंदी न्यूज़
गिरफ्तार श्रद्धा दुबे खोलेगी राज !
STF ने नागपुर से किया गिरफ्तार
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश

कर लिया है। विगत 11 दिनों से नेपाल लखनऊ आगरा नागपुर घूम टहल चुकी मीडिया में दो दो बार मनमर्जी बाइट दे चुकी लखनऊ के व्यापारी युवक के मर्डर मामले में वांछित आवरा ब्लैकमेलर पार्टीबाज लखनऊ की युवती श्रद्धा दुबे बहन रश्मि दुबे और एक युवक ड्राइवर दानिश के साथ एसटीएफ यूपी पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में नागपुर में गिरफ्तार कर ली गई।
प्रकरण में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की तरफ से जारी मीडिया बयान में कहा गया है कि 20 अक्टुबर को थाना हजरतगंज लखनऊ के शिवा शर्मा प्रकरण में ₹50,000 के इनामी तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। थाना हजरतगंज पर दिनांक 09.10.2026 को वादिनी रंजना शर्मा मृतक युवक की मां की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 216/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, चालक दानिश एवं रश्मि दुबे पर रुपए 50,000-50,000 का इनाम घोषित किया गया था। आज दिनांक 20.10.2026 को लखनऊ पुलिस एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा नागपुर पुलिस के सहयोग से उपरोक्त तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक को बहुमंजिला अपार्टमेंट के आवास में भारी मारपीट के बाद चार मंजिला से नीचे फेंका गया था,जो मौत का मामला दर्ज हुआ।
सप्ताह भर यहां वहां लखनऊ पुलिस की छापेमारी करने और वांछित की गिरफ्तारी बाद एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने अपने मीडिया बयान में कहा है कि आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने के प्रक्रिया जारी है। एडीजी का कहना महत्वपूर्ण है कि आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस के तौर तरीके कार्यपणाली एवं टेक्निकल चीज़ों की जानकारी थी इस कारण इसकी गिरफ्तारी में समय लगा,पुलिस को फाइनली सफलता मिली है।गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर लखनऊ लाया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



