उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूजलखनऊ

PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर हुआ मंथन!

संस्थान का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करना

लखनऊ। कृष्णानगर की बल्दी खेड़ा दलित बस्ती में बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर रमाबाई चेतना संस्थान के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग आजाद ने की, जबकि बैठक का कुशल संचालन प्रदेश महासचिव संतोष राज ने किया। बैठक में संगठन को नई दिशा देने, प्रदेश के प्रत्येक जनपद एवं गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत करने, संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सामाजिक जागरूकता को नई गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संस्थान का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों और सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बहुजन समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक का प्रमुख एजेंडा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना रहा। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में संगठनात्मक ढांचे को व्यवस्थित करने, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और समाज के बीच सक्रिय रूप से काम करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा बाबा साहब के विचारों से युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव और जनपद-जनपद तक पहुंचाकर सामाजिक चेतना के अभियान को व्यापक रूप दिया जाए।

बैठक में अखिलेश यादव के नेतृत्व तथा PDA पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों से जुड़े मुद्दों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सामाजिक न्याय, समान अवसर, सम्मान और भागीदारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर विचार रखा। बैठक में इंजीनियर अमर सिंह हनुमान प्रसाद शैलेंद्र कुमार आलोक कुमार डॉक्टर अनुराग, सरोज आवाज अरविंद कुमार अजय बाल्मीकि शशि यादव सहित सभी ने अपने विचार व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दिया विजय कुमार बंधु को समर्थन

इ-पेपर: Divya Sandesh

Related Articles

Back to top button