उत्तर प्रदेश

Goa CM Oath Ceremony 2022: लगातार दूसरी बार गोवा के सीएम बने प्रमोद सावंत, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, जेपी नड्डा मौजूद

पणजी। भाजपा नेता प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। थोड़ी देर में वो सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह तालेइगाओ में स्थित डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रहा है। समारोह में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कई बड़े नेता पहुंच भी चुके हैं।

  1. त्री पुष्कर सिंह धामी गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचे।
  2.  मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचे। इसी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।
  3. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई प्रमोद सावंत के शपद ग्रहण समारोह के स्थल पहुंचे।
pramod sawant
pre-oath worship

शपथ से पहले की पूजा

प्रमोद सावंत ने सीएम पद की शपथ लेने से पहले पूजा-अर्चना भी की। सावंत ने पूजा की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि गोवा के लोगों की सेवा के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Goa CM Oath Ceremony 2022
Goa CM Oath Ceremony 2022

8 विधायक बनेंगे मंत्री

Goa CM Oath Ceremony 2022 प्रमोद सावंत आज गोवा के सीएम पद की शपथ लेंगे जबकि भाजपा के 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा विधायक विश्वजीत राणे, रवि नायक, अतानासियो मोनसेरेट, मौविन गोडिन्हो, नीलेश कबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खुंटे और गोविंद गौड़े मंत्री बनेंगे।

भाजपा का 20 सीटों पर कब्जा

हाल ही में गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। भाजपा ने सबसे ज्यादा 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 11, निदर्लीयों ने तीन सीटों पर कब्जा किया था। साथ ही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी ने दो-दो सीटें जीती थी। जीएफपी और आरजीपी ने एक-एक सीट जीती थी। एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।

सैंकलिम से विधायक हैं प्रमोद सावंत

बता दें कि प्रमोद सावंत (48) उत्तरी गोवा के सैंकलिम से विधायक हैं। 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था। पर्रिकर के निधन के बाद उन्होंने मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Read more:भारत-मालदीव के द्विपक्षीय संबंध होंगे और मजबूत, जयशंकर बोले-दोनों देशों के लोगों की भलाई ही होगा फोकस

E-paper:http://www.divyasandesh.com

Related Articles

Back to top button